समस्तीपुर में 12 घंटे में 2 रोड एक्सीटेंड:दुकानदार समेत दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा; आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

समस्तीपुर में 12 घंटे में 2 रोड एक्सीटेंड:दुकानदार समेत दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा; आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में पिछले 12 घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में चाउमीन दुकानदार समेत दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना सोमवार रात मब्बी चौक के पास हुई, जबकि दूसरी घटना मंगलवार सुबह करीब 4 बजे सिनेमा चौक के पास की है। दोनों घटनाओं में वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एक साथ दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत से उनके परिवार के बीच कोहराम मच गया। बाइक की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई जख्मी रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक के पास सोमवार रात बाइक की टक्कर से 18 वर्षीय दिलखुश कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गौतम कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीण देवनारायण पासवान ने बताया कि गांव के ही अमरजीत पासवान का पुत्र दिलखुश अपने चचेरे भाई गौतम के साथ सामान खरीदने गया था। बाजार से दोनों पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को इलाज के लिए रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान दिलखुश की मौत हो गई। सामान लाने जा रहा था युवक रोसड़ा थाना क्षेत्र के सिनेमा चौक के पास मंगलवार तड़के करीब 4 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से चाउमीन दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के वार्ड-14 निवासी महेंद्र सहनी के पुत्र संजीत कुमार सहनी(32) के रूप में हुई है। मृतक के ममेरे भाई सूरज कुमार ने बताया कि संजीत पहले दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता था। नरहन स्टेट में गणेश चतुर्दशी के अवसर पर गणेश उत्सव मेले का आयोजन किया गया है। संजीत ने मेले में चाउमीन की दुकान लगाई थी। सामान लाने वह बाइक से रोसड़ा बाजार जा रहा था। इसी दौरान सिनेमा चौक के पास अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। काफी देर बाद राहगीरों ने संजीत को सड़क पर पड़ा देखा। इसके बाद उसे रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि दोनों युवकों की मौत सड़क हादसे में हुई है। पुलिस टीम फरार ड्राइवर की पहचान और तलाश में जुटी है। दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में पिछले 12 घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में चाउमीन दुकानदार समेत दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना सोमवार रात मब्बी चौक के पास हुई, जबकि दूसरी घटना मंगलवार सुबह करीब 4 बजे सिनेमा चौक के पास की है। दोनों घटनाओं में वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एक साथ दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत से उनके परिवार के बीच कोहराम मच गया। बाइक की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई जख्मी रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक के पास सोमवार रात बाइक की टक्कर से 18 वर्षीय दिलखुश कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गौतम कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीण देवनारायण पासवान ने बताया कि गांव के ही अमरजीत पासवान का पुत्र दिलखुश अपने चचेरे भाई गौतम के साथ सामान खरीदने गया था। बाजार से दोनों पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को इलाज के लिए रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान दिलखुश की मौत हो गई। सामान लाने जा रहा था युवक रोसड़ा थाना क्षेत्र के सिनेमा चौक के पास मंगलवार तड़के करीब 4 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से चाउमीन दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के वार्ड-14 निवासी महेंद्र सहनी के पुत्र संजीत कुमार सहनी(32) के रूप में हुई है। मृतक के ममेरे भाई सूरज कुमार ने बताया कि संजीत पहले दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता था। नरहन स्टेट में गणेश चतुर्दशी के अवसर पर गणेश उत्सव मेले का आयोजन किया गया है। संजीत ने मेले में चाउमीन की दुकान लगाई थी। सामान लाने वह बाइक से रोसड़ा बाजार जा रहा था। इसी दौरान सिनेमा चौक के पास अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। काफी देर बाद राहगीरों ने संजीत को सड़क पर पड़ा देखा। इसके बाद उसे रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि दोनों युवकों की मौत सड़क हादसे में हुई है। पुलिस टीम फरार ड्राइवर की पहचान और तलाश में जुटी है। दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *