समस्तीपुर में करंट से मजदूर झपसी पासवान की मौत हो गई। वे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गए थे। भाई हीरो पासवान ने कहा कि रविवार को बौच चौक से बांस काटकर घर ला रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। लोगों ने मामले की जानकारी परिजन और बंगला थाने की पुलिस को दी। हीरो पासवान कहते हैं कि झपसी की पत्नी की एक साल पहले मौत हुई थी। बेटा-बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी के निधन के बाद मजदूरी कर गुजारा कर रहे थे। मृतक आशा दादरी वार्ड-2 के रहने वाले थे। पुलिस ने लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर बंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
इस संबंध में बंगरा थानाध्यक्ष पंचम कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में करंट से मजदूर झपसी पासवान की मौत हो गई। वे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गए थे। भाई हीरो पासवान ने कहा कि रविवार को बौच चौक से बांस काटकर घर ला रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। लोगों ने मामले की जानकारी परिजन और बंगला थाने की पुलिस को दी। हीरो पासवान कहते हैं कि झपसी की पत्नी की एक साल पहले मौत हुई थी। बेटा-बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी के निधन के बाद मजदूरी कर गुजारा कर रहे थे। मृतक आशा दादरी वार्ड-2 के रहने वाले थे। पुलिस ने लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर बंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
इस संबंध में बंगरा थानाध्यक्ष पंचम कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

