समस्तीपुर के दलसिंहसराय में बारिश के कारण शराब लदी एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना नेशनल हाइवे-28 के पगड़ा चौक के पास रविवार को हुई। जानकारी के मुताबिक, बारिश के दौरान शराब लदी कार के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे घटना हुई। कार के पलटने के बाद उसमें सवार लोग भाग निकले। उधर, स्थानीय लोग हादसे को देख जैसे घटनास्थल पर पहुंचे, शराब की बदबू आई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। देखते ही देखते कार से शराब की बोतलें निकालकर स्थानीय लोग भागने लगे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग दुर्घटनाग्रस्त कार से शराब की फ्रूटी पैक बोतलें निकालते नजर आ रहे हैं। कोई दोनों हाथों में बोतलें लेकर भाग रहा है तो कोई गमछे में शराब भरकर ले जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 25-30 लोग शराब लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग कीचड़ के कारण फिसलकर गिरते भी नजर आए, लेकिन इसके बावजूद वे कार तक पहुंचकर शराब की बोतलें निकालते रहे। घटनास्थल से आई दो तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला बताया जाता है कि कार बरौनी की ओर से आ रही थी। हादसे के बाद कार में सवार लोग किसी तरह बाहर निकले और वहां से चले गए। इसके बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब एक युवक से पूछा कि कार में क्या है, तो युवक ने शराब होने की बात कही। इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोग भी कार की ओर दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि लोगों ने कार में रखे शराब के अधिकांश कार्टन निकाल लिए। सड़क किनारे पलटी कार से शराब निकालने की होड़ का यह पूरा मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कई लोग शराब लेकर वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस को मौके से कुछ फ्रूटी पैक शराब की बोतलें मिली हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार में कुल कितनी शराब लदी थी और उसे कहां से लाया जा रहा था। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा? दलसिंहसराय के अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां शराब लूटे जाने की जानकारी मिली। आसपास के लोगों से अपील की गई है कि वे शराब वापस कर दें। बाद में छापेमारी के दौरान शराब बरामद होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। समस्तीपुर के दलसिंहसराय में बारिश के कारण शराब लदी एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना नेशनल हाइवे-28 के पगड़ा चौक के पास रविवार को हुई। जानकारी के मुताबिक, बारिश के दौरान शराब लदी कार के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे घटना हुई। कार के पलटने के बाद उसमें सवार लोग भाग निकले। उधर, स्थानीय लोग हादसे को देख जैसे घटनास्थल पर पहुंचे, शराब की बदबू आई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। देखते ही देखते कार से शराब की बोतलें निकालकर स्थानीय लोग भागने लगे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग दुर्घटनाग्रस्त कार से शराब की फ्रूटी पैक बोतलें निकालते नजर आ रहे हैं। कोई दोनों हाथों में बोतलें लेकर भाग रहा है तो कोई गमछे में शराब भरकर ले जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 25-30 लोग शराब लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग कीचड़ के कारण फिसलकर गिरते भी नजर आए, लेकिन इसके बावजूद वे कार तक पहुंचकर शराब की बोतलें निकालते रहे। घटनास्थल से आई दो तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला बताया जाता है कि कार बरौनी की ओर से आ रही थी। हादसे के बाद कार में सवार लोग किसी तरह बाहर निकले और वहां से चले गए। इसके बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब एक युवक से पूछा कि कार में क्या है, तो युवक ने शराब होने की बात कही। इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोग भी कार की ओर दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि लोगों ने कार में रखे शराब के अधिकांश कार्टन निकाल लिए। सड़क किनारे पलटी कार से शराब निकालने की होड़ का यह पूरा मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कई लोग शराब लेकर वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस को मौके से कुछ फ्रूटी पैक शराब की बोतलें मिली हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार में कुल कितनी शराब लदी थी और उसे कहां से लाया जा रहा था। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा? दलसिंहसराय के अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां शराब लूटे जाने की जानकारी मिली। आसपास के लोगों से अपील की गई है कि वे शराब वापस कर दें। बाद में छापेमारी के दौरान शराब बरामद होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

