समस्तीपुर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रोसड़ा डीसीएलआर के सरकारी आवास में रेड; डॉक्यूमेंट्स-बैंक अकाउंट खंगाला जा रहा

समस्तीपुर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रोसड़ा डीसीएलआर के सरकारी आवास में रेड; डॉक्यूमेंट्स-बैंक अकाउंट खंगाला जा रहा

समस्तीपुर में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रोसड़ा अनुमंडल की डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर छापेमारी की है। सुबह करीब 9 बजे 2 गाड़ियों से निगरानी की टीम पहुंची। आवास के अंदर जांच-पड़ताल की जा रही है। छापेमारी के दौरान डीसीएलआर सरकारी आवास में ही मौजूद हैं। हालांकि, कार्रवाई किस मामले में की जा रही है, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। निगरानी टीम की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है। दस्तावेज खंगाला जा रहा है चर्चा है कि अनुमंडल क्षेत्र के विभूतिपुर प्रखंड में जमीन से जुड़े एक मामले में शिकायत की गई थी। जिसके बाद छापेमारी हुई है। तलाशी के वक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर आने या बाहर जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। टीम के सदस्य आवास पर जमीन विवाद से जुड़े फैसलों, म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) की फाइलों, बैंक पासबुक, निवेश के कागजात और लॉकर से संबंधित कड़ियों को खंगाल रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, करीब दो से तीन घंटे से अधिक समय से चल रही इस सघन छापेमारी में फिलहाल टीम के हाथ कोई बहुत बड़ी नकदी या अघोषित संपत्ति का ठोस दस्तावेज नहीं लगा है। हालांकि, अधिकारी अभी हर एक फाइल का बेहद बारीकी से सूक्ष्म परीक्षण कर रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि जांच का दायरा काफी विस्तृत है। आधिकारिक तौर बयान सामने आया इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय प्रशासनिक गलियारे और राजस्व विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग के सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी अभी जारी रहेगी। पूरी तलाशी प्रक्रिया संपन्न होने और सभी दस्तावेजों के मूल्यांकन के बाद ही आधिकारिक तौर पर बरामदगी की सही और स्पष्ट जानकारी साझा की जाएगी। समस्तीपुर में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रोसड़ा अनुमंडल की डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर छापेमारी की है। सुबह करीब 9 बजे 2 गाड़ियों से निगरानी की टीम पहुंची। आवास के अंदर जांच-पड़ताल की जा रही है। छापेमारी के दौरान डीसीएलआर सरकारी आवास में ही मौजूद हैं। हालांकि, कार्रवाई किस मामले में की जा रही है, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। निगरानी टीम की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है। दस्तावेज खंगाला जा रहा है चर्चा है कि अनुमंडल क्षेत्र के विभूतिपुर प्रखंड में जमीन से जुड़े एक मामले में शिकायत की गई थी। जिसके बाद छापेमारी हुई है। तलाशी के वक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर आने या बाहर जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। टीम के सदस्य आवास पर जमीन विवाद से जुड़े फैसलों, म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) की फाइलों, बैंक पासबुक, निवेश के कागजात और लॉकर से संबंधित कड़ियों को खंगाल रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, करीब दो से तीन घंटे से अधिक समय से चल रही इस सघन छापेमारी में फिलहाल टीम के हाथ कोई बहुत बड़ी नकदी या अघोषित संपत्ति का ठोस दस्तावेज नहीं लगा है। हालांकि, अधिकारी अभी हर एक फाइल का बेहद बारीकी से सूक्ष्म परीक्षण कर रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि जांच का दायरा काफी विस्तृत है। आधिकारिक तौर बयान सामने आया इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय प्रशासनिक गलियारे और राजस्व विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग के सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी अभी जारी रहेगी। पूरी तलाशी प्रक्रिया संपन्न होने और सभी दस्तावेजों के मूल्यांकन के बाद ही आधिकारिक तौर पर बरामदगी की सही और स्पष्ट जानकारी साझा की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *