समस्तीपुर में दो दिनों से लापता महिला की मिली लाश:घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में था शव, मृतका के भाई ने कहा- बहनोई ने मार डाला

समस्तीपुर में दो दिनों से लापता महिला की मिली लाश:घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में था शव, मृतका के भाई ने कहा- बहनोई ने मार डाला

समस्तीपुर के विभूतिपुर में बुधवार को एक महिला का शव उसके घर के पीछे जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में उपलाता मिला। महिला पिछले दो दिनों से घर से लापता थी। मृतका की पहचान राघोपुर के रहने वाले अमरजीत यादव की पत्नी 38 साल की रेखा देवी के रूप में हुई है। घटना राघोपुर वार्ड 10 की है। महिला के भाई ने अपने बहनोई पर उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति अमरजीत यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप घटना के संबंध में मृतका के भाई विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्था कल्याणपुर गांव निवासी संजीत राय ने बताया कि उनके बहनोई अमरजीत यादव उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में रहते हैं। करीब 10 दिन पहले ही वह घर लौटे थे। उनके अनुसार, पति के घर लौटने के बाद से ही उनकी बहन के साथ लगातार मारपीट और गाली-गलौज की जा रही थी। संजीत राय ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे से उनकी बहन अचानक लापता हो गई। मंगलवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान मंगलवार देर शाम घर के पीछे जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में रेखा देवी का शव उपलाता हुआ मिला। मृतका के भाई ने आशंका जताई कि पारिवारिक विवाद के कारण उसके बहनोई ने रेखा देवी की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को घर के पीछे स्थित गड्ढे में फेंक दिया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। तीन बच्चों की मां थी रेखा देवी मृतका के भाई ने बताया कि रेखा देवी की शादी करीब 18 वर्ष पहले अमरजीत यादव से हुई थी। वह तीन बच्चों की मां थी। उन्होंने बताया कि बहन के लापता होने की सूचना मिलने पर जब वह राघोपुर पहुंचे तो उनके भांजे ने बताया कि पिता के प्रदेश से लौटने के बाद से वह लगातार अपनी मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे। डीएसपी ने कहा- सभी बिंदुओं पर हो रही जांच रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि महिला का शव उसके घर के पीछे स्थित गड्ढे में उपलाता हुआ मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोगों की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। समस्तीपुर के विभूतिपुर में बुधवार को एक महिला का शव उसके घर के पीछे जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में उपलाता मिला। महिला पिछले दो दिनों से घर से लापता थी। मृतका की पहचान राघोपुर के रहने वाले अमरजीत यादव की पत्नी 38 साल की रेखा देवी के रूप में हुई है। घटना राघोपुर वार्ड 10 की है। महिला के भाई ने अपने बहनोई पर उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति अमरजीत यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप घटना के संबंध में मृतका के भाई विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्था कल्याणपुर गांव निवासी संजीत राय ने बताया कि उनके बहनोई अमरजीत यादव उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में रहते हैं। करीब 10 दिन पहले ही वह घर लौटे थे। उनके अनुसार, पति के घर लौटने के बाद से ही उनकी बहन के साथ लगातार मारपीट और गाली-गलौज की जा रही थी। संजीत राय ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे से उनकी बहन अचानक लापता हो गई। मंगलवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान मंगलवार देर शाम घर के पीछे जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में रेखा देवी का शव उपलाता हुआ मिला। मृतका के भाई ने आशंका जताई कि पारिवारिक विवाद के कारण उसके बहनोई ने रेखा देवी की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को घर के पीछे स्थित गड्ढे में फेंक दिया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। तीन बच्चों की मां थी रेखा देवी मृतका के भाई ने बताया कि रेखा देवी की शादी करीब 18 वर्ष पहले अमरजीत यादव से हुई थी। वह तीन बच्चों की मां थी। उन्होंने बताया कि बहन के लापता होने की सूचना मिलने पर जब वह राघोपुर पहुंचे तो उनके भांजे ने बताया कि पिता के प्रदेश से लौटने के बाद से वह लगातार अपनी मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे। डीएसपी ने कहा- सभी बिंदुओं पर हो रही जांच रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि महिला का शव उसके घर के पीछे स्थित गड्ढे में उपलाता हुआ मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोगों की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *