समस्तीपुर- बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से छात्रा की मौत:करीब 48 घंटे बाद मिला शव, ट्यूशन पढ़कर घर लौटते समय हुआ था हादसा

समस्तीपुर- बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से छात्रा की मौत:करीब 48 घंटे बाद मिला शव, ट्यूशन पढ़कर घर लौटते समय हुआ था हादसा

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी में डूबी छात्रा का शव 48 घंटे बाद मिला है। मंगलवार को ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इस दौरान पुराने रेलवे पुल से नदी में गिर गई थी। मृतका की पहचान महंथी उत्तरी गांव निवासी पंकज झा आयुषी कुमारी(13) के तौर पर हुई है। 7वीं क्लास में पढ़ती थी। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। छात्रा के मामा रघुवंश झा ने बताया कि आयुषी रोजाना रोसड़ा बाजार ट्यूशन पढ़ने जाती थी। 18 अगस्त की शाम ट्यूशन पढ़ने के बाद वह पुराने रेलवे पुल के रास्ते घर लौट रही थी। यह पुल वर्तमान में लोगों द्वारा पैदल आवागमन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी दौरान पुल पर पैर फंस जाने से वह असंतुलित होकर नीचे बूढ़ी गंडक नदी में गिर गई। पुल के नीचे मौजूद एक पशुपालक ने छात्रा को नदी में गिरते हुए देखा। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद नदी में काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल और आसपास के नदी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद शव बरामद कर लिया गया। पुल के रास्ते आने-जाने पर बचती है करीब आठ किलोमीटर की दूरी स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पुराने रेलवे पुल के रास्ते रोसड़ा बाजार और सिंघिया क्षेत्र के बीच आवागमन करने पर लोगों को करीब आठ किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ती है। मुख्य सड़क से रोसड़ा बाजार पहुंचने में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि रेलवे पुल पार कर लोग कम समय में बाजार पहुंच जाते हैं। इसी वजह से पैदल यात्रियों के साथ-साथ साइकिल और मोटरसाइकिल सवार भी इस पुल से आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल से गिरने की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील झा ने बताया कि छात्रा पुल पार करने के दौरान असंतुलित होकर नदी में गिर गई थी। उसका शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी में डूबी छात्रा का शव 48 घंटे बाद मिला है। मंगलवार को ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इस दौरान पुराने रेलवे पुल से नदी में गिर गई थी। मृतका की पहचान महंथी उत्तरी गांव निवासी पंकज झा आयुषी कुमारी(13) के तौर पर हुई है। 7वीं क्लास में पढ़ती थी। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। छात्रा के मामा रघुवंश झा ने बताया कि आयुषी रोजाना रोसड़ा बाजार ट्यूशन पढ़ने जाती थी। 18 अगस्त की शाम ट्यूशन पढ़ने के बाद वह पुराने रेलवे पुल के रास्ते घर लौट रही थी। यह पुल वर्तमान में लोगों द्वारा पैदल आवागमन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी दौरान पुल पर पैर फंस जाने से वह असंतुलित होकर नीचे बूढ़ी गंडक नदी में गिर गई। पुल के नीचे मौजूद एक पशुपालक ने छात्रा को नदी में गिरते हुए देखा। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद नदी में काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल और आसपास के नदी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद शव बरामद कर लिया गया। पुल के रास्ते आने-जाने पर बचती है करीब आठ किलोमीटर की दूरी स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पुराने रेलवे पुल के रास्ते रोसड़ा बाजार और सिंघिया क्षेत्र के बीच आवागमन करने पर लोगों को करीब आठ किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ती है। मुख्य सड़क से रोसड़ा बाजार पहुंचने में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि रेलवे पुल पार कर लोग कम समय में बाजार पहुंच जाते हैं। इसी वजह से पैदल यात्रियों के साथ-साथ साइकिल और मोटरसाइकिल सवार भी इस पुल से आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल से गिरने की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील झा ने बताया कि छात्रा पुल पार करने के दौरान असंतुलित होकर नदी में गिर गई थी। उसका शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *