समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हरैल गांव में गुरुवार को गंगा नदी के बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह मवेशियों के लिए चारा लाने खेत की ओर जा रहा था, तभी गहरे पानी में डूब गया। मृतक की पहचान हरैल गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी स्वर्गीय लाल महतो के 35 वर्षीय बेटे चंदन महतो के रूप में हुई है। चंदन अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। रिश्तेदार भाई भोला साह ने बताया कि चंदन गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे चारा लाने घर से निकले थे। गंगा में बाढ़ के कारण इलाके में चारों तरफ पानी फैला है। गोताखोरों ने करीब 2 घंटे की तलाश के बाद निकाली लाश चारा लाने के दौरान उनका पैर अचानक गहरे पानी में चला गया और वह डूब गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी। गोताखोरों ने करीब दो घंटे की तलाश के बाद चंदन का शव पानी से निकाला। पुलिस बोली- आवेदन मिलने पर मुआवजा राशि दिलाई जाएगी इधर, घटना की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि हरैल गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हरैल गांव में गुरुवार को गंगा नदी के बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह मवेशियों के लिए चारा लाने खेत की ओर जा रहा था, तभी गहरे पानी में डूब गया। मृतक की पहचान हरैल गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी स्वर्गीय लाल महतो के 35 वर्षीय बेटे चंदन महतो के रूप में हुई है। चंदन अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। रिश्तेदार भाई भोला साह ने बताया कि चंदन गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे चारा लाने घर से निकले थे। गंगा में बाढ़ के कारण इलाके में चारों तरफ पानी फैला है। गोताखोरों ने करीब 2 घंटे की तलाश के बाद निकाली लाश चारा लाने के दौरान उनका पैर अचानक गहरे पानी में चला गया और वह डूब गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी। गोताखोरों ने करीब दो घंटे की तलाश के बाद चंदन का शव पानी से निकाला। पुलिस बोली- आवेदन मिलने पर मुआवजा राशि दिलाई जाएगी इधर, घटना की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि हरैल गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

