बांका में गुरुवार की देर रात समरसेबुल चोरी करने पहुंचे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी गांव की है। गिरफ्तार चोर की पहचान खैरा गांव निवासी आनंदी दास के रूप में हुई है। उसके पास से एक साइकिल और समरसेबुल खोलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कई तरह के औजार बरामद किए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात एक युवक साइकिल से बरौनी गांव पहुंचा था। वह गांव में एक स्थान पर समरसेबुल खोलने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान लगातार ठक-ठक की आवाज सुनाई देने पर ग्रामीणों की नींद खुल गई। आवाज सुनकर कई लोग घरों से बाहर निकले। ग्रामीणों को आते देख युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तलाशी के बाद डायल-112 को दी सूचना पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने युवक से पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसके पास मौजूद झोले की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान समरसेबुल खोलने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार के औजार बरामद हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने उसके पास से साइकिल और समरसेबुल खोलने के कई औजार बरामद किए। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि बरौनी गांव में लंबे समय से समरसेबुल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका में गुरुवार की देर रात समरसेबुल चोरी करने पहुंचे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी गांव की है। गिरफ्तार चोर की पहचान खैरा गांव निवासी आनंदी दास के रूप में हुई है। उसके पास से एक साइकिल और समरसेबुल खोलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कई तरह के औजार बरामद किए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात एक युवक साइकिल से बरौनी गांव पहुंचा था। वह गांव में एक स्थान पर समरसेबुल खोलने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान लगातार ठक-ठक की आवाज सुनाई देने पर ग्रामीणों की नींद खुल गई। आवाज सुनकर कई लोग घरों से बाहर निकले। ग्रामीणों को आते देख युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तलाशी के बाद डायल-112 को दी सूचना पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने युवक से पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसके पास मौजूद झोले की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान समरसेबुल खोलने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार के औजार बरामद हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने उसके पास से साइकिल और समरसेबुल खोलने के कई औजार बरामद किए। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि बरौनी गांव में लंबे समय से समरसेबुल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

