MrBeast Share Photo With Ranbir Kapoor india trip: निर्माता नमित मल्होत्रा की मच अवेटेड और भव्य फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर बज दिन-ब-दिन और मजबूत होता जा रहा है। भारतीय सिनेमा की इस सबसे बड़ी महागाथा को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी सिलिसले में हाल ही में दुनिया के सबसे मशहूर यूट्यूबर और इंटरनेट पर्सनैलिटी मिस्टरबीस्ट (MrBeast) यानी जिमी डोनाल्डसन भारत दौरे पर मुंबई आए थे। भारत यात्रा के लगभग एक हफ्ते बाद जिमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस यादगार ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मिस्टरबीस्ट ने भारत ट्रिप को लेकर किया पोस्ट
जिमी डोनाल्डसन (MrBeast) ने इंस्टाग्राम पर भारत दौरे की कई अनसीन तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “इंडिया की ट्रिप बहुत अच्छी रही (Had a great trip to India)”। इन तस्वीरों में मिस्टरबीस्ट ‘रामायण’ स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह भारतीय स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और मनोरंजन जगत की कई अन्य दिग्गज हस्तियों के साथ भी खुशमिजाज अंदाज में दिखाई दिए।
मुंबई में आयोजित एक भव्य प्रमोशनल इवेंट के दौरान मिस्टरबीस्ट को फिल्म की स्टारकास्ट—रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे—के साथ स्टेज शेयर करते देखा गया। इस दौरान भारतीय महाकाव्य के दो-भागों वाले रूपांतरण की झलकियाँ दिखाई गईं, जहाँ मिस्टरबीस्ट बेहद उत्साहित नज़र आए और उन्होंने स्टेज से “जय श्री राम” के नारे भी लगाए।
इवेंट में आने के लिए मिले ₹1.67 करोड़?
वैरायटी इंडिया (Variety India) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्टरबीस्ट की लाइव या वर्चुअल अपीयरेंस फीस करीब 2,00,000 डॉलर (लगभग 1.67 करोड़ रुपये) से शुरू होती है। हालांकि, मुंबई के इस स्पेशल इवेंट में शामिल होने के लिए उन्हें कितनी फीस दी गई है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि मेकर्स की तरफ से नहीं की गई है।
विश्लेषकों का मानना है कि मिस्टरबीस्ट जैसी ग्लोबल हस्ती को इस प्रोजेक्ट से जोड़ना निर्माता नमित मल्होत्रा की एक सुविचारित रणनीति का हिस्सा है, ताकि फिल्म को अमेरिका (US) और पश्चिमी देशों की नई पीढ़ी के दर्शकों तक पहुँचाया जा सके।
दिवाली पर रिलीज होगी ‘रामायण: पार्ट 1’
दो भागों में बनने वाली इस महागाथा के पहले भाग का ऑफिशियल टाइटल ‘रामायण: राइज़ ऑफ़ ए लेजेंड’ (Ramayana: Rise of a Legend) रखा गया है। फिल्म के पहले पार्ट में भगवान राम के शुरुआती वर्षों, सीता संग विवाह, वनवास और उसके बाद रावण द्वारा माता सीता के अपहरण तक की गाथा को दिखाया जाएगा। फिल्म में रावण का दमदार किरदार साउथ सुपरस्टार यश (Yash) निभा रहे हैं।
यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को दिवाली के खास मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि इसका दूसरा भाग यानी ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है।

