‘सपा के 37 सांसद जीतकर दिल्ली कैसे पहुंचे’ अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, बोले- 2024 चुनाव में आपके वोटर फर्जी थे?

‘सपा के 37 सांसद जीतकर दिल्ली कैसे पहुंचे’ अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, बोले- 2024 चुनाव में आपके वोटर फर्जी थे?

UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव साल 2017, 2019 और 2022 के चुनाव हार गए, लेकिन 2024 में जीत गए। राजभर ने सवाल किया कि जब 2014 से केंद्र में भाजपा की सरकार है, तो चार चुनावों में से तीन गलत और एक सही कैसे हो गया? उन्होंने अखिलेश यादव से पूछा कि साल 2024 में सपा के 37 सांसद जीतकर दिल्ली कैसे पहुंच गए, जिनमें पांच अखिलेश यादव के परिवार से थे। ओपी राजभर ने कहा कि जब सपा को उसकी हैसियत से ज्यादा सीटें मिलीं, तब सब ‘ऑल इज वेल’ हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि या तो 2024 के चुनाव में सपा के वोटर फर्जी थे या अखिलेश यादव खुलेआम अफवाह फैला रहे हैं।

कुछ आंसू बचाके रखिए, सत्ताइस में सपा साफ है- ओपी राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अब नवाबी के दिन हवा हो गए हैं और साल 2027 में सपा की साइकिल का टायर पंचर नहीं, बल्कि फटने वाला है। उन्होंने कहा कि साइकिल का रिम और फ्रेम भी टेढ़ा होने वाला है। राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव यह बात अच्छी तरह समझ चुके हैं और इसी वजह से अभी से फर्जी भूमिका बनाने में जुट गए हैं। वह पहले से ही बहाने तलाश रहे हैं, ताकि बाद में अपने समर्थकों के सामने मुंह छिपा सकें। अंत में उन्होंने कहा कि कुछ आंसू बचाके रखिए। सत्ताइस में सपा साफ है।

खबर में अपडेट हो रहा है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *