सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में विवेक यादव ने संभाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में विवेक यादव ने संभाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

उज्जैन | सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान युवा नेता विवेक यादव विक्की ने प्रमुख व्यवस्थागत जिम्मेदारियां संभालीं। उन्होंने असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण स्थल और मुख्य कार्यक्रम के सभा मंडप की व्यवस्था प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। विवेक यादव मित्र मंडल ने लगभग 21 स्वागत मंच बनाकर साधु-संतों और सनातनी यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा से पहले महिलाओं का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को निमंत्रण भी दिया गया। यादव ने कहा कि यह यात्रा देशभर में चंदा चोरी और वोट चोरी के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन साबित होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा गैर-राजनीतिक है इसलिए सभी दलों और वर्गों के लोग इससे जुड़ेंगे। उनके अनुसार भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन से राम धाम अयोध्या तक यात्रा जारी रहेगी और वे भी समय-समय पर इसमें शामिल होते रहेंगे। यात्रा के दौरान विवेक यादव पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के साथ नजर आए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *