सतना-मैहर में दो दिन भारी बारिश के आसार:पारा 4 डिग्री गिरा, निचले इलाकों पर नजर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

सतना-मैहर में दो दिन भारी बारिश के आसार:पारा 4 डिग्री गिरा, निचले इलाकों पर नजर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

सतना और रीवा संभाग में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर बादल छाए रहे और शाम से देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 29.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार को यह 33.7 डिग्री था। नमी बढ़ी, शुक्रवार को भी बारिश के आसार न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री गिरकर 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी सुबह 92 और शाम को 87 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादल और बारिश का दौर जारी रह सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी से ओडिशा, झारखंड, पूर्वी मध्यप्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक बनी हुई है। यह सिस्टम मध्यप्रदेश से होते हुए राजस्थान की ओर बढ़ेगा। सतना-मैहर समेत रीवा संभाग में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने 11 और 12 सितंबर को सतना-मैहर समेत रीवा संभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *