सतना में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी:चोर 4.30 लाख नकद और 5 तोला सोने-चांदी के गहने ले गए

सतना में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी:चोर 4.30 लाख नकद और 5 तोला सोने-चांदी के गहने ले गए

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र के सोनौरा में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर 4 लाख 30 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। वारदात 14-15 सितंबर की रात की बताई जा रही है। नए आरटीओ कार्यालय के पास रहने वाले शंभू प्रसाद पांडेय कुछ दिन पहले अपनी बड़ी बेटी के पास प्रयागराज गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी और गहने ले गए पुलिस के अनुसार चोर ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और सभी कमरों की तलाशी ली। उन्होंने सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। इसके बाद अलमारी के लॉकर में रखी 4 लाख 30 हजार रुपए की नकदी, 5 तोला सोने के जेवर और करीब 400 ग्राम चांदी के गहने चोरी कर लिए। बेटी के इलाज के लिए जमा किए थे रुपए शंभू प्रसाद पांडेय ने बताया कि उनकी छोटी बेटी काफी समय से बीमार थी। उसके डायलिसिस और ऑपरेशन के लिए उन्होंने लाखों रुपए जमा किए थे। पिछले दिनों अचानक बेटी की मौत हो गई। अंतिम संस्कार और अन्य कामों में व्यस्त रहने के कारण वे रकम बैंक में जमा नहीं कर पाए और पैसे घर पर ही रखे रह गए। उन्होंने इस वारदात में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही चोरी में शामिल आरोपियों और वारदात के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। पड़ोसी ने देखा टूटा ताला बुधवार को पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखा तो शंभू प्रसाद को सूचना दी। इसके बाद वे जल्द सतना लौटे और घर में चोरी होने का पता चलने पर थाने में लिखित शिकायत दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान और तलाश के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *