लातेहार | सर्किट हाउस में रविवार को कांग्रेस सेवा दल की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृंद बिहारी यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस सेवा दल के झारखंड प्रभारी चयन सिंह सांवले शामिल हुए। चयन सिंह सांवले ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान खतरे में है। उन्होंने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाएगा। उन्होंने संगठन को बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांधी जयंती पर सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह का संकल्प लेकर जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही। कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति कुजूर ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर कई दिनों तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में लोगों को सत्य-अहिंसा का संकल्प दिलाया जाएगा। बृंद बिहारी यादव ने कहा कि प्रभारी से संगठन को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने कहा कि निर्देशों के अनुरूप जिले में सेवा दल का विस्तार किया जाएगा। बैठक के बाद सर्किट हाउस परिसर में पौधरोपण भी किया गया। लातेहार | सर्किट हाउस में रविवार को कांग्रेस सेवा दल की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृंद बिहारी यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस सेवा दल के झारखंड प्रभारी चयन सिंह सांवले शामिल हुए। चयन सिंह सांवले ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान खतरे में है। उन्होंने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाएगा। उन्होंने संगठन को बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांधी जयंती पर सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह का संकल्प लेकर जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही। कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति कुजूर ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर कई दिनों तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में लोगों को सत्य-अहिंसा का संकल्प दिलाया जाएगा। बृंद बिहारी यादव ने कहा कि प्रभारी से संगठन को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने कहा कि निर्देशों के अनुरूप जिले में सेवा दल का विस्तार किया जाएगा। बैठक के बाद सर्किट हाउस परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

