संभल में 5 घंटे से बारिश, पारा 14 डिग्री लुढ़का:20 डिग्री के साथ 8 मिलीमीटर बारिश से ठिठुरन बढ़ी, AQI 73 पहुंचा, मौसम विभाग का अलर्ट

संभल में 5 घंटे से बारिश, पारा 14 डिग्री लुढ़का:20 डिग्री के साथ 8 मिलीमीटर बारिश से ठिठुरन बढ़ी, AQI 73 पहुंचा, मौसम विभाग का अलर्ट

संभल में शुक्रवार/शनिवार की मध्यरात्रि 02 बजे से लगातार बारिश हो रही है, पिछले 5 घंटे में तेज और रिमझिम बारिश को मिलाकर 8 मिलीमीटर दर्ज की गई है। चार दिन के मुकाबले 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है, वहीं AQI 73 दर्ज किया गया है। शनिवार की सुबह 08 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने पूरे दिन बारिश अलर्ट जारी किया है, 3 से 4 दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है। बारिश होने के बाद मौसम ने करवट ली है और सुहावना मौसम के साथ ठंडक बढ़ गई है। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चें, अभिभावक या कामकाज के लिए निकलने वाले लोग छाता लेकर निकले हैं, चार दिन से हो रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है लेकिन मौसम के बदलाव के बाद संक्रमण फैलने से जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी बहजोई की ओपीडी 1000 के पार जा रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में 38 मरीज भर्ती है संक्रमण को लेकर जांच लिखी गई है तो पैथोलॉजी लेबर मरीजों की लंबी लाइन जांच करने की लगी हुई है। सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि संक्रमण के लक्षण देखने के बाद जांच के आधार पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अधिकतर मरीजों को दवाई देकर घर भेज दिया जा रहा है लेकिन कुछ मरीज ऐसे हैं जिन्हें भर्ती किया गया है। 10 दिन पहले हुई तेज आंधी के साथ बारिश से धान की फसल खराब हुई है। तहसील संभल क्षेत्र में सबसे अधिक धान की फसल होती है और बताई पर धान की फसल करने वाले किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है जहां एक बीघा में 5 से 6 कुंटल धान निकालने की उम्मीद थी वहीं अब 3 से 3:30 कुंटल धान निकल रहे हैं। आपको बता दें कि संभल में 1 जून से 22 सितंबर तक 1151.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, सामान्य स्थिति में 643.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। इसके मुकाबले 79% बारिश अधिक दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले 16% इस साल अधिक हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *