संभल में मकान ढहने से घायल महिला की मौत:बारिश के कारण हादसा हुआ, शादीशुदा बेटी सहित पांच बच्चे भी घायल

संभल में मकान ढहने से घायल महिला की मौत:बारिश के कारण हादसा हुआ, शादीशुदा बेटी सहित पांच बच्चे भी घायल

संभल में बारिश के कारण मकान ढहने से मलबे में दबकर घायल हुई पूनम (28) की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में पूनम की शादीशुदा बेटी सहित पांच अन्य बच्चे भी घायल हुए थे। पूनम को पहले चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद मुरादाबाद में उनका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें गुरुवार रात 11 बजे अलीगढ़ ले गए थे। इलाज पर लगभग 5 लाख का खर्च आया। महिला की मौत की सूचना पर लेखपाल सचिन गुप्ता ने रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेज दी है। यह घटना संभल जनपद की तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बेहटा साहू की है। गत 14 अगस्त की सुबह लगभग 7 बजे बारिश के कारण मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई थी। मलबे में दबकर पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे में पूनम के अलावा उनकी शादीशुदा बेटी हंसी (18 वर्ष), माया (15 वर्ष), छाया (14 वर्ष), संध्या (8 वर्ष) और बेटा संजय (11 वर्ष) घायल हुए थे। पूनम की मौत शुक्रवार सुबह 7:30 बजे हुई, लेकिन परिवार ने रक्षाबंधन का त्योहार खराब न हो, इसलिए 24 घंटे तक यह खबर छिपाए रखी।
मृतक पूनम की बड़ी बेटी अंशी की शादी चार महीने पहले मुरादाबाद की तहसील बिलारी के गांव मंगू पुरा निवासी राजेश से हुई थी। हादसे के समय वह हरियाली तीज और रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपने मायके आई हुई थी। मलबे में दबने से उसके सिर में भी गहरी चोट आई थी। इस हादसे में एक सिलाई मशीन और दो चारपाई भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे करीब डेढ़ लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ। घटना के बाद ग्राम पंचायत प्रशासक रामवती देवी ने अधिकारियों को सूचना दी थी। लेखपाल आशीष गुप्ता ने घटनास्थल पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी थी। कानूनगो ने भी उच्चाधिकारियों को घटना की सारी जानकारी दे दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *