संभल में एक डिग्री पारा गिरा, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री:अधिकतम 30 डिग्री, AQI 160; हवाओं से ठंडक बढ़ी, अस्पतालों में बुखार के मरीज बढ़े

संभल में एक डिग्री पारा गिरा, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री:अधिकतम 30 डिग्री, AQI 160; हवाओं से ठंडक बढ़ी, अस्पतालों में बुखार के मरीज बढ़े

संभल में सुबह और रात को ठंडक और दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी का मौसम होने से लगातार बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है, विजिबिलिटी सामान्य है। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और AQI 160 अस्वस्थ स्थिति में दर्ज किया गया है। सोमवार की सुबह 09 बजे पूरे जनपद संभल का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और 08 बजे 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में धूप निकलने के बाद अपराह्न 12 बजे से शाम 06 बजे तक अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है। अक्टूबर के महीने में तीन बार बारिश और एक बार और दृष्टि होने से मौसम का मिजाज बदला है, आज पहली बार न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे गया है, एक डिग्री सेल्सियस तापमान घटने के साथ ही ठंडक का लोगों को एहसास हुआ है। गंगास्नान का लगभग एक महीना बचा है, हल्की ठंडक का एहसास उस दौरान होता था लेकिन बेमौसम हुई बारिश से मौसम बदला है। मौसम विभाग ने अगले 8 दिन में तापमान में ओर भी गिरावट आने की संभावना जताई है, वहीं आज पूरे दिन मौसम साफ रहेगा। प्राइवेट-सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में 300 से अधिक मरीज प्रतिदिन बुखार के नए सामने आ रहे हैं, लगभग 1000 मरीजों की ओपीडी हो रहीं है। वहीं 25 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। सीएचसी चंदौसी एवं बहजोई में ओपीडी 800 के पार पहुंची है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में 10 डॉक्टर प्रतिदिन 6घंटे ओपीडी कर रहे हैं, जिसमें लगभग आधा मिनट के भीतर हर मरीज को दवाई और जांच लिखी जा रही है। बीती 09 अक्टूबर को 12 मिलीमीटर और 11 अक्टूबर को 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, बीते गुरुवार को 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस साल जनपद संभल में 97% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर तक 1294.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अधिक बारिश होने की वजह से धान, बाजरा, ईख, उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *