संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होंने के निर्देश

संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होंने के निर्देश

गलियाकोट. भारतीय जनता पार्टी चीतरी मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को विद्या निकेतन परिसर चीतरी में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल की अध्यक्षता एवं सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, बूथ एवं शक्ति केंद्र संरचना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि विधायक डेचा ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुटें। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव.गांव और बूथ स्तर तक संपर्क बढ़ाना होगा। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली कलश शोभायात्रा तथा 9 अगस्त से प्रारंभ होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। निवर्तमान जिला प्रमुख सूर्या अहारी ने अपने विचार रखे। विस्तारक भरत बारिया ने संगठन को निचले स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। संचालन मंडल महामंत्री राजभद्रसिंह ने किया। मंडल प्रभारी मोहन भट्ट एवं भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला मंत्री देवीलाल पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष पंकज पाटीदार, विपिन जैन, बलवीर अहारी, राजेंद्रसिंह, माणकलाल डेंडोर, मुकेश ननोमा, मुकेश अहारी, मणिलाल देवतरा, जयंती बमानिया, अखिलेश डामोर, मोहनपालसिंह, जगदीश पंचाल, नरेंद्रसिंह, दयालाल पाटीदार, जीवनलाल पाटीदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *