श्रीलंका के जेवलिन थ्रोअर रुमेश पाथिरागे ने रविवार को बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में 91.09 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.18 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर 85.89 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पाकिस्तान के ओलिंपिक चैंपियन अर्शद नदीम 81.49 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे। खराब शुरुआत के बाद फाइनल राउंड में किया कमाल नए फॉर्मेट के तहत तीन राउंड के बाद टॉप-4 एथलीट ही फाइनल राउंड में पहुंचे। पथिरागे की शुरुआत खराब रही। उनका पहला थ्रो 75.89 मीटर का रहा। दूसरे राउंड में उन्होंने 85.69 मीटर का थ्रो किया, जबकि तीसरे प्रयास में 87.11 मीटर की दूरी हासिल कर फाइनल राउंड में जगह बनाई। फाइनल राउंड में सबसे पहले थ्रो करने उतरे पाथिरागे ने 91.09 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद कोई भी एथलीट उनसे आगे नहीं निकल सका। इस सीजन में 12 में से 11 प्रतियोगिताएं जीतीं पाथिरागे का 2026 सीजन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 12 टूर्नामेंट में से 11 में जीत दर्ज की है। इससे पहले रोम में उन्होंने 92.62 मीटर का थ्रो फेंका था, जबकि ज्यूरिख में 92.07 मीटर की दूरी के साथ जीत हासिल की थी। यह इस सीजन में उनका तीसरा 90 मीटर से अधिक का थ्रो भी रहा। अरशद नदीम पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के अर्शद नदीम 81.49 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे। यह इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नदीम अब आगामी एशियाई खेलों में पाथिरागे को चुनौती देने की कोशिश करेंगे। पाथिरागे की नजरें भी एशियाई खेलों पर हैं। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले खेलों में वह एक और मल्टी-स्पोर्ट्स गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे। ————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड:यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज, 2007 में डोला बनर्जी जीती थीं
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड:यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज, 2007 में डोला बनर्जी जीती थीं
आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने गोल्ड मेडल जीता। रविवार को हुए मुकाबले में धीरज ने जापान के नाकानिशी जुन्या को हराया। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा। पूरी खबर श्रीलंका के जेवलिन थ्रोअर रुमेश पाथिरागे ने रविवार को बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में 91.09 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.18 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर 85.89 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पाकिस्तान के ओलिंपिक चैंपियन अर्शद नदीम 81.49 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे। खराब शुरुआत के बाद फाइनल राउंड में किया कमाल नए फॉर्मेट के तहत तीन राउंड के बाद टॉप-4 एथलीट ही फाइनल राउंड में पहुंचे। पथिरागे की शुरुआत खराब रही। उनका पहला थ्रो 75.89 मीटर का रहा। दूसरे राउंड में उन्होंने 85.69 मीटर का थ्रो किया, जबकि तीसरे प्रयास में 87.11 मीटर की दूरी हासिल कर फाइनल राउंड में जगह बनाई। फाइनल राउंड में सबसे पहले थ्रो करने उतरे पाथिरागे ने 91.09 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद कोई भी एथलीट उनसे आगे नहीं निकल सका। इस सीजन में 12 में से 11 प्रतियोगिताएं जीतीं पाथिरागे का 2026 सीजन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 12 टूर्नामेंट में से 11 में जीत दर्ज की है। इससे पहले रोम में उन्होंने 92.62 मीटर का थ्रो फेंका था, जबकि ज्यूरिख में 92.07 मीटर की दूरी के साथ जीत हासिल की थी। यह इस सीजन में उनका तीसरा 90 मीटर से अधिक का थ्रो भी रहा। अरशद नदीम पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के अर्शद नदीम 81.49 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे। यह इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नदीम अब आगामी एशियाई खेलों में पाथिरागे को चुनौती देने की कोशिश करेंगे। पाथिरागे की नजरें भी एशियाई खेलों पर हैं। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले खेलों में वह एक और मल्टी-स्पोर्ट्स गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे। ————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड:यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज, 2007 में डोला बनर्जी जीती थीं
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड:यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज, 2007 में डोला बनर्जी जीती थीं
आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने गोल्ड मेडल जीता। रविवार को हुए मुकाबले में धीरज ने जापान के नाकानिशी जुन्या को हराया। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा। पूरी खबर
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

