श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, स्कोर 205/7:पसिंदु के बाद डिकवेला आउट, टीम इंडिया अब भी 298 रन से आगे

श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, स्कोर 205/7:पसिंदु के बाद डिकवेला आउट, टीम इंडिया अब भी 298 रन से आगे

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 7 विकेट पर 205 रन बना लिए हैं। फिलहाल दूसरा सेशन जारी है और टीम भारत की पहली पारी के स्कोर से 298 रन पीछे है। पसिंदु सूरियाबंडारा के बाद निरोशन डिकवेला भी पवेलियन लौट गए। डिकवेला को मोहम्मद सिराज ने आउट कर श्रीलंका को सातवां झटका दिया। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने सूरियाबंडारा को 80 रन पर बोल्ड किया था। श्रीलंका ने तीसरे दिन की शुरुआत 8/2 के स्कोर से की थी। इससे पहले भारत ने ध्रुव जुरेल के नाबाद 115 रन की बदौलत अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की थी। फॉलो-ऑन क्या होता है? फॉलो-ऑन टेस्ट क्रिकेट का वह नियम है, जिसमें पहली पारी में बड़ी बढ़त बनाने वाली टीम विपक्षी टीम को अपनी दूसरी पारी शुरू करने से पहले ही दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुला सकती है। फॉलो-ऑन कब दिया जाता है? 5 दिन के टेस्ट में पहली पारी के बाद कम से कम 200 रन की बढ़त होने पर कप्तान फॉलो-ऑन दे सकता है। उदाहरण:
अगर टीम A ने पहली पारी में 500 रन बनाए और टीम B 300 रन पर ऑलआउट हो गई, तो टीम A के पास 200 रन की बढ़त है। ऐसे में टीम A का कप्तान टीम B को तुरंत दूसरी पारी खेलने के लिए कह सकता है। क्या फॉलो-ऑन देना जरूरी है? नहीं। यह कप्तान का फैसला होता है। कप्तान पिच, मौसम और गेंदबाजों की स्थिति देखकर फॉलो-ऑन देने या खुद दूसरी पारी खेलने का फैसला कर सकता है। एक बार फॉलो-ऑन का फैसला लेने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता। मैच का स्कोरकार्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *