श्रीगणेश प्रतिमाएं जमुनिया बाग में एक बजे एकत्रित होंगी:अयोध्या के चौक, रिकाबगंज चौराहा से विसर्जन के लिए 25 को गुप्तारघाट पहुंचेगीं

श्रीगणेश प्रतिमाएं जमुनिया बाग में एक बजे एकत्रित होंगी:अयोध्या के चौक, रिकाबगंज चौराहा से विसर्जन के लिए 25 को गुप्तारघाट पहुंचेगीं

श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में कल शुक्रवार को भगवान श्री गणेश जी महाराज की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा । यह जानकारी केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति जनपद-अयोध्या के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने दी। उन्होंने पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने आज की बैठक में तय किए गए स्थानों पर कल प्रतिमा का विसर्जन कराने के लिए, विसर्जन मार्ग में व विसर्जन घाट पर कार्य करेंगे। संयोजक गगन जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों के पूर्व निर्धारित ड्यूटी चार्ट को पढ़ा और उसी के अनुसार कल के विसर्जन कार्य की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया गया । ज्ञातव्य हो कि कल के श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुचारू तथा व्यवस्थित बनाए रखने के लिए, केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक, आज शुभम हाट पर सुभाष नगर में आहूत की गई थी, बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया कि जिससे विसर्जन को सुंदर व अच्छे ढंग से कराया जा सके ।
केन्द्रीय समिति के प्रवक्ता केशव बिगुलर के अनुसार श्रीगणेश प्रतिमाएं जमुनिया बाग में एक बजे एकत्रित होकर, जमुनिया बाग स्थित तिराहे से श्रीगणेश शोभायात्रा प्रारंभ होकर चौक, रिकाबगंज चौराहा से विसर्जन के लिए गुप्तार घाट विसर्जन हेतु पहुंचेगीं । संपूर्ण विसर्जन मार्ग को संचालित करने के लिए केंद्रीय समिति ने जमुनिया बाग स्थित कैम्प में सभी पदाधिकारियों को पहुंचने को कहा गया है, जहां जे एन चतुर्वेदी व उनके सहयोग में केशव बिगुलर, गगन जायसवाल, शिवजी गौड़, तारकेश्वर शर्मा रहेंगे। चौक में अध्यक्ष मनोज जायसवाल व अतुल सिंह, राजेश कुमार गौड़, आलोक शंकर, अमित कनौजिया, चन्दन गुप्ता, अखिलेश पाठक, रोहिताश्व चंद्र राजू, तरुण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहेंगे व रिकाबगंज चौराहा पर प्रेमनाथ राय,दीपक गौतम, विशाल गुप्ता वासू, देवेन्द्र अग्रहरि, बजरंगी साहू, जनार्दन पांडेय, नीरज पाठक,राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहेंगे। गुप्तारघाट पर पवन कुमार निषाद, विवेक साहू, अंकुश गुप्ता,रविकांत आर्य,अजय विश्वकर्मा, अवधेश अग्रहरि, मुरलीधर बत्रा, राधेश्याम यादव, संजय श्रीवास्तव,रंजीत विश्वकर्मा, डॉक्टर अखिलेश वैश्य, मुन्ना यादव व नागेंद्र पांडे आदि उपस्थित रहेंगे साथ ही साथ अन्य स्थानों से जो भी पदाधिकारी अपना कार्य सम्पन्न कर चुके होंगे, वे भी विसर्जन हेतु घाट पर उपलब्ध हो जायेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *