श्रीगंगानगर जिले का 100वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से 22 अक्टूबर से शुरू 5 दिवसिय कार्यक्रम का आज आखिरी दिन है। आज सुबह महाराजा गंगासिंह स्टेच्यू सर्किल पर माल्यार्पण किया गया। लोक कलाकारों ने राजस्थानी प्रस्तुतियां दी। इसके बाद शिवपुर हैड पर पूजा-अर्चना और पौधरोपण हुआ। शाम को सूरतगढ़ में ‘एक शाम धोरों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें राजस्थान की लोक कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। ये कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा। इसमें कैमल डांस शो, कैमल सफारी, ऊंटगाड़ा सफारी और जीप सफारी सहित कई गतिविधियां होंगी। इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग अंचलों की लोक कला और संस्कृति से जुड़े कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। कल पुलिस लाइन में हुए थे कई कार्यक्रम स्थापना दिवस के तहत 25 अक्टूबर को पुलिस लाइन में फिट गंगानगर सोसायटी की ओर से ‘रन फॉर फिट गंगानगर’ मैराथन आयोजित की गई। इसमें 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर रन, 5 किलोमीटर रन और फन रन की श्रेणियां रखी गई थीं। वहीं, शाम को पुलिस लाइन में नगर विकास न्यास की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

