श्रावस्ती में बिजली समस्या पर नोडल अधिकारी नियुक्ति की मांग:सपा नेता ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन, समाधान का मिला आश्वासन

श्रावस्ती में बिजली समस्या पर नोडल अधिकारी नियुक्ति की मांग:सपा नेता ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन, समाधान का मिला आश्वासन

श्रावस्ती जिले की खराब विद्युत व्यवस्था, बिजली कटौती और जर्जर लाइनों की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने मुख्य अभियंता विद्युत, देवीपाटन मंडल, गोंडा को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को 6:00 बजे के बाद सपा नेता ने बताया कि उन्होंने तत्काल सुधार की मांग की, जिस पर समाधान का आश्वासन मिला। ज्ञापन में जिले में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती, जले ट्रांसफार्मरों को समय पर न बदले जाने, ओवरलोड क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता न बढ़ाए जाने और जर्जर लाइनों के कारण बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं उठाई गईं। यह भी आरोप लगाया गया कि शिकायतों के बावजूद कर्मचारी समय पर कार्रवाई नहीं करते। मसूद आलम खान ने कहा कि कांवड़ यात्रा, जलाभिषेक, रक्षाबंधन और 12 रबीउल अव्वल जैसे प्रमुख पर्वों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए एक विशेष टीम गठित की जाए और प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। ये अधिकारी बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर बदलने, क्षमता बढ़ाने और जर्जर लाइनों की मरम्मत सहित अन्य समस्याओं की निगरानी कर समय पर समाधान सुनिश्चित करें।
सपा नेता ने बिजली संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं होता।उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मुख्य अभियंता विद्युत, देवीपाटन मंडल ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद श्रावस्ती की विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए विशेष टीम गठित कर नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर बदलने, क्षमता बढ़ाने और जर्जर लाइनों की मरम्मत सहित अन्य समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया। मसूद आलम खान ने कहा कि श्रावस्ती की जनता को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति दिलाने के लिए वे अधिकारियों से लगातार संवाद करते रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र में नोडल अधिकारी नियुक्त कर समस्याओं का समयबद्ध और स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *