नालंदा में अनियंत्रित हाइवा (ट्रक) और यात्रियों से भरी ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीन से चार अन्य महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। मृतका की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के बृजपुर गांव निवासी संजय पासवान की पत्नी अनीता देवी(45) के रूप में की गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिलाओं में उसी गांव के विनोद पासवान की पत्नी रीना देवी और लखेन्द्र पासवान की पत्नी रेखा देवी शामिल हैं। घटना नूरसराय-हिलसा मुख्य मार्ग की है। दुर्गा मंदिर जाते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक गांव की महिलाएं ऑटो में सवार होकर बड़ी मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रही थी। जैसे ही ऑटो चुहर बाबा मंदिर के समीप पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मृतका के देवर रणधीर पासवान ने बताया कि हमलोग खेती-किसानी से जुड़े एक साधारण परिवार से आते हैं। सभी महिलाएं श्रद्धाभाव से मां के दर्शन के लिए निकली थीं, तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए दोनों गंभीर महिलाओं को एक निजी क्लिनिक में ले गए। हाइवा जब्त, जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में अनियंत्रित हाइवा (ट्रक) और यात्रियों से भरी ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीन से चार अन्य महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। मृतका की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के बृजपुर गांव निवासी संजय पासवान की पत्नी अनीता देवी(45) के रूप में की गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिलाओं में उसी गांव के विनोद पासवान की पत्नी रीना देवी और लखेन्द्र पासवान की पत्नी रेखा देवी शामिल हैं। घटना नूरसराय-हिलसा मुख्य मार्ग की है। दुर्गा मंदिर जाते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक गांव की महिलाएं ऑटो में सवार होकर बड़ी मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रही थी। जैसे ही ऑटो चुहर बाबा मंदिर के समीप पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मृतका के देवर रणधीर पासवान ने बताया कि हमलोग खेती-किसानी से जुड़े एक साधारण परिवार से आते हैं। सभी महिलाएं श्रद्धाभाव से मां के दर्शन के लिए निकली थीं, तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए दोनों गंभीर महिलाओं को एक निजी क्लिनिक में ले गए। हाइवा जब्त, जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

