शेखपुरा-‘सेवा संकल्प सप्ताह’ के तहत भाजपा ने निकाली मशाल यात्रा:मंत्री ने जलाकर की शुरुआत; बोले- MLC चुनाव में NDA के सभी उम्मीदवार जीतेंगे

शेखपुरा-‘सेवा संकल्प सप्ताह’ के तहत भाजपा ने निकाली मशाल यात्रा:मंत्री ने जलाकर की शुरुआत; बोले- MLC चुनाव में NDA के सभी उम्मीदवार जीतेंगे

शेखपुरा में भाजपा ने ‘सेवा संकल्प सप्ताह’ के तहत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कलेक्ट्रेट परेड ग्राउंड में मशाल जलाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा संवाद सुना। पीएम ने देश के विकास और विकसित भारत के संकल्प पर बात की। इसके बाद मशाल जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर से तीनमुहानी मोड़ तक निकाला गया, जहां इसका समापन हुआ। मंत्री बोले- भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। बिहार में अपराध बढ़ने से जुड़े सवाल पर उन्होंने विपक्ष को कमजोर और मुद्दाविहीन बताया। उन्होंने इसे विपक्ष की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक बताया। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की स्थिति और कमजोर होगी। पहले जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी, वहां अब भाजपा की सरकार है। एमएलसी चुनाव में NDA की जीत का दावा राम कृपाल यादव ने आगामी एमएलसी चुनाव में NDA के सभी उम्मीदवारों की भारी मतों से जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि NDA के सभी घटक दल एकजुट होकर बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती, सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल, किशोर कुणाल, हीरा सिंह, मनोज सिन्हा, सुधीर, बिना सतीश विद्यार्थी, नवल पासवान, कारू सिंह, डॉ. मणिकांत समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शेखपुरा में भाजपा ने ‘सेवा संकल्प सप्ताह’ के तहत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कलेक्ट्रेट परेड ग्राउंड में मशाल जलाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा संवाद सुना। पीएम ने देश के विकास और विकसित भारत के संकल्प पर बात की। इसके बाद मशाल जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर से तीनमुहानी मोड़ तक निकाला गया, जहां इसका समापन हुआ। मंत्री बोले- भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। बिहार में अपराध बढ़ने से जुड़े सवाल पर उन्होंने विपक्ष को कमजोर और मुद्दाविहीन बताया। उन्होंने इसे विपक्ष की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक बताया। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की स्थिति और कमजोर होगी। पहले जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी, वहां अब भाजपा की सरकार है। एमएलसी चुनाव में NDA की जीत का दावा राम कृपाल यादव ने आगामी एमएलसी चुनाव में NDA के सभी उम्मीदवारों की भारी मतों से जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि NDA के सभी घटक दल एकजुट होकर बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती, सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल, किशोर कुणाल, हीरा सिंह, मनोज सिन्हा, सुधीर, बिना सतीश विद्यार्थी, नवल पासवान, कारू सिंह, डॉ. मणिकांत समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *