शेखपुरा में 3 डेज स्कूल स्पोर्ट्स कॉम्पटीशन शुरू:DM शेखर आनंद ने किया उद्घाटन, बोले- खेल से शारीरिक-मानसिक विकास

शेखपुरा में 3 डेज स्कूल स्पोर्ट्स कॉम्पटीशन शुरू:DM शेखर आनंद ने किया उद्घाटन, बोले- खेल से शारीरिक-मानसिक विकास

शेखपुरा के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित परेड ग्राउंड में मंगलवार को तीन दिवसीय स्कूल खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। डीएम शेखर आनंद ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। डीएम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद में संतुलन जरूरी है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है विद्यालय स्तरीय खिलाड़ियों ने किया मार्च पास्ट उन्होंने सातवीं से दसवीं कक्षा के छात्रों को किसी एक खेल में अच्छा प्रदर्शन कर करियर बनाने की सलाह दी। बेहतर खिलाड़ियों को कॉलेज एडमिशन और नौकरी में भी लाभ मिलता है। प्रतियोगिता में शेखपुरा, बरबीघा, शेखोपुरसराय, घाटकुसुंभा, अरियरी और चेवाड़ा प्रखंड के विद्यालय स्तरीय खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। डिवीजनल प्रतियोगिता में भेजे जाएंगे सफल खिलाड़ी इस मौके पर एडीएम संजय कुमार, डीडीसी राकेश कुमार, खेल विभाग के नोडल पदाधिकारी सरोज पासवान और डीपीओ प्रियंका कुमारी मौजूद रहे। शिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पहले दिन कबड्डी, खो-खो, कराटे, बैडमिंटन, ताईक्वांडो और वॉलीबॉल मुकाबले हुए। दूसरे दिन रग्बी, एथलेटिक्स, कुश्ती, योगा और तीसरे दिन फुटबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। सफल खिलाड़ियों को डिवीजनल प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। शेखपुरा के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित परेड ग्राउंड में मंगलवार को तीन दिवसीय स्कूल खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। डीएम शेखर आनंद ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। डीएम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद में संतुलन जरूरी है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है विद्यालय स्तरीय खिलाड़ियों ने किया मार्च पास्ट उन्होंने सातवीं से दसवीं कक्षा के छात्रों को किसी एक खेल में अच्छा प्रदर्शन कर करियर बनाने की सलाह दी। बेहतर खिलाड़ियों को कॉलेज एडमिशन और नौकरी में भी लाभ मिलता है। प्रतियोगिता में शेखपुरा, बरबीघा, शेखोपुरसराय, घाटकुसुंभा, अरियरी और चेवाड़ा प्रखंड के विद्यालय स्तरीय खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। डिवीजनल प्रतियोगिता में भेजे जाएंगे सफल खिलाड़ी इस मौके पर एडीएम संजय कुमार, डीडीसी राकेश कुमार, खेल विभाग के नोडल पदाधिकारी सरोज पासवान और डीपीओ प्रियंका कुमारी मौजूद रहे। शिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पहले दिन कबड्डी, खो-खो, कराटे, बैडमिंटन, ताईक्वांडो और वॉलीबॉल मुकाबले हुए। दूसरे दिन रग्बी, एथलेटिक्स, कुश्ती, योगा और तीसरे दिन फुटबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। सफल खिलाड़ियों को डिवीजनल प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *