शेखपुरा में 2 बाइक की टक्कर, युवक गंभीर घायल:ससुराल से लौटते समय एक्सीडेंट; 4 महीने पहले हुई थी शादी, PMCH रेफर

शेखपुरा में 2 बाइक की टक्कर, युवक गंभीर घायल:ससुराल से लौटते समय एक्सीडेंट; 4 महीने पहले हुई थी शादी, PMCH रेफर

शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क पर मिर्जापुर गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें 20 साल का अखिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने ससुराल से घर लौट रहा था। राहगीरों ने उसे बेहोशी की हालत में बरबीघा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा गया। पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया वहां जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई और परिवार को सूचना दी गई। अखिलेश की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। वह हथियावा थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव का रहने वाला है। अखिलेश की शादी चार महीने पहले भदेली गांव में हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा है। बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क पर मिर्जापुर गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें 20 साल का अखिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने ससुराल से घर लौट रहा था। राहगीरों ने उसे बेहोशी की हालत में बरबीघा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा गया। पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया वहां जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई और परिवार को सूचना दी गई। अखिलेश की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। वह हथियावा थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव का रहने वाला है। अखिलेश की शादी चार महीने पहले भदेली गांव में हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा है। बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *