शेखपुरा में 2 बाइकों की भिड़ंत, 3 युवक घायल:सदर अस्पताल में भर्ती, एक की हालत नाजुक

शेखपुरा में 2 बाइकों की भिड़ंत, 3 युवक घायल:सदर अस्पताल में भर्ती, एक की हालत नाजुक

शेखपुरा में गुरुवार को शेखपुरा-चेवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर केदार लाइन होटल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को शेखपुरा के सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान गिरिहिंडा मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय मो. विक्की (पिता मो. सलीम) और बबलू कुमार (पिता रंजीत प्रसाद) के रूप में हुई है। दूसरी बाइक पर सवार 25 वर्षीय शहबाज़ (पिता इरफान) भी घायल हुए हैं, जो चेवाड़ा के रहने वाले हैं। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल शहबाज़ के जीजा ने बताया कि उनका साला शेखपुरा बाजार से चेवाड़ा स्थित घर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शहबाज़ को अस्पताल पहुंचाया। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में गुरुवार को शेखपुरा-चेवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर केदार लाइन होटल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को शेखपुरा के सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान गिरिहिंडा मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय मो. विक्की (पिता मो. सलीम) और बबलू कुमार (पिता रंजीत प्रसाद) के रूप में हुई है। दूसरी बाइक पर सवार 25 वर्षीय शहबाज़ (पिता इरफान) भी घायल हुए हैं, जो चेवाड़ा के रहने वाले हैं। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल शहबाज़ के जीजा ने बताया कि उनका साला शेखपुरा बाजार से चेवाड़ा स्थित घर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शहबाज़ को अस्पताल पहुंचाया। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *