शेखपुरा में हिंदी दिवस पर निबंध:वाद-विवाद और कविता वाचन प्रतियोगिता; 6 छात्र प्रथम, मेडल-प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

शेखपुरा में हिंदी दिवस पर निबंध:वाद-विवाद और कविता वाचन प्रतियोगिता; 6 छात्र प्रथम, मेडल-प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

शेखपुरा में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय निबंध, वाद-विवाद और कविता वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में हुआ। इसमें जिले के सभी प्रखंडों के माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में महात्मा गांधी आदर्श उच्च विद्यालय बभनबीघा की कल्पना कुमारी और उच्च विद्यालय मेंहूंस की जूसी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। वाद-विवाद में पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा की खुशी शर्मा और उच्च विद्यालय मेंहूंस की सुप्रिया कुमारी प्रथम रहीं। कविता वाचन में पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के गोलू कुमार और उच्च विद्यालय मेंहूंस की अभिज्ञना कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
सभी सफल प्रतिभागियों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और अन्य अतिथियों ने मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर
कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी को मातृभाषा बताते हुए कहा कि हिंदुस्तान की पहचान हिंदी से है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हिंदी बोलने और लिखने की बजाय लोग अंग्रेजी को पसंद कर रहे हैं। वक्ताओं ने हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। आचार्य गोपाल ने किया मंच संचालन
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, दिनेश कुमार और सूरज कुमार मौजूद रहे। राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक गोपाल जी केसरवानी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मंच संचालन आचार्य गोपाल जी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सूरज कुमार ने दिया। शेखपुरा में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय निबंध, वाद-विवाद और कविता वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में हुआ। इसमें जिले के सभी प्रखंडों के माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में महात्मा गांधी आदर्श उच्च विद्यालय बभनबीघा की कल्पना कुमारी और उच्च विद्यालय मेंहूंस की जूसी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। वाद-विवाद में पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा की खुशी शर्मा और उच्च विद्यालय मेंहूंस की सुप्रिया कुमारी प्रथम रहीं। कविता वाचन में पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के गोलू कुमार और उच्च विद्यालय मेंहूंस की अभिज्ञना कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
सभी सफल प्रतिभागियों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और अन्य अतिथियों ने मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर
कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी को मातृभाषा बताते हुए कहा कि हिंदुस्तान की पहचान हिंदी से है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हिंदी बोलने और लिखने की बजाय लोग अंग्रेजी को पसंद कर रहे हैं। वक्ताओं ने हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। आचार्य गोपाल ने किया मंच संचालन
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, दिनेश कुमार और सूरज कुमार मौजूद रहे। राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक गोपाल जी केसरवानी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मंच संचालन आचार्य गोपाल जी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सूरज कुमार ने दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *