शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस की अंतिम रिहर्सल:DM ने परेड का इंस्पेक्शन कर ली सलामी, तैयारियां पूरी

शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस की अंतिम रिहर्सल:DM ने परेड का इंस्पेक्शन कर ली सलामी, तैयारियां पूरी

शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार सुबह अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। जिला मुख्यालय स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित इस पूर्वाभ्यास में जिलाधिकारी (डीएम) सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस अंतिम पूर्वाभ्यास में बिहार पुलिस, बीएमपी के जवान, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की छात्राओं द्वारा की गई। कई दिनों से रिहर्सल कर रही थी टुकड़ियां शेखपुरा के डीएम शेखर आनंद, एएसपी डॉ. राकेश कुमार और एसडीओ प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। पुलिस और एनसीसी की टुकड़ियां स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से रिहर्सल कर रही थीं। पूर्वाभ्यास के दौरान, परेड का निरीक्षण और सलामी लेने के बाद डीएम ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी फहराया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी तेज जिले भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभिन्न सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई और सजावट का काम पूरा हो रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में आकर्षक पंडाल और तोरण द्वार बनाने का कार्य भी प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न महादलित टोलों में भी राष्ट्रीय ध्वज समारोह पूर्वक फहराने की विशेष तैयारियां की गई हैं। शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार सुबह अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। जिला मुख्यालय स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित इस पूर्वाभ्यास में जिलाधिकारी (डीएम) सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस अंतिम पूर्वाभ्यास में बिहार पुलिस, बीएमपी के जवान, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की छात्राओं द्वारा की गई। कई दिनों से रिहर्सल कर रही थी टुकड़ियां शेखपुरा के डीएम शेखर आनंद, एएसपी डॉ. राकेश कुमार और एसडीओ प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। पुलिस और एनसीसी की टुकड़ियां स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से रिहर्सल कर रही थीं। पूर्वाभ्यास के दौरान, परेड का निरीक्षण और सलामी लेने के बाद डीएम ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी फहराया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी तेज जिले भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभिन्न सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई और सजावट का काम पूरा हो रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में आकर्षक पंडाल और तोरण द्वार बनाने का कार्य भी प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न महादलित टोलों में भी राष्ट्रीय ध्वज समारोह पूर्वक फहराने की विशेष तैयारियां की गई हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *