शेखपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज:थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक, कोर्ट परिसर में आयोजन

शेखपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज:थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक, कोर्ट परिसर में आयोजन

शेखपुरा में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शेखपुरा द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। लोक अदालत का आयोजन कोर्ट परिसर में होगा। यह बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी के दिशा-निर्देश में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने की। मामलों के निपटारे में सहयोग करने की अपील बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करना था। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे न्यायालय से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करें, संबंधित पक्षकारों तक सूचना पहुंचाएं और सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के निपटारे में सहयोग करें। इस अवसर पर जिला विधिक संघ के अध्यक्ष चंद्रमौली यादव और महासचिव विनोद कुमार सिंह सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। निपटारे के लिए पीठों का भी गठन चंद्रमौली यादव ने बताया कि 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक सुलहनीय और लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत में मामलों के निपटारे के लिए पीठों का भी गठन किया जाना है। शेखपुरा में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शेखपुरा द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। लोक अदालत का आयोजन कोर्ट परिसर में होगा। यह बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी के दिशा-निर्देश में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने की। मामलों के निपटारे में सहयोग करने की अपील बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करना था। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे न्यायालय से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करें, संबंधित पक्षकारों तक सूचना पहुंचाएं और सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के निपटारे में सहयोग करें। इस अवसर पर जिला विधिक संघ के अध्यक्ष चंद्रमौली यादव और महासचिव विनोद कुमार सिंह सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। निपटारे के लिए पीठों का भी गठन चंद्रमौली यादव ने बताया कि 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक सुलहनीय और लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत में मामलों के निपटारे के लिए पीठों का भी गठन किया जाना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *