शेखपुरा में महिला की हत्या, बोरे में शव मिला:3 दिन से थी लापता; पति-ससुर और देवर गिरफ्तार, मायके वालों ने कहा- दहेज को लेकर हत्या हुई

शेखपुरा में महिला की हत्या, बोरे में शव मिला:3 दिन से थी लापता; पति-ससुर और देवर गिरफ्तार, मायके वालों ने कहा- दहेज को लेकर हत्या हुई

शेखपुरा जिले के तेउस गांव से 23 सितंबर से लापता 28 साल की महिला का शव शुक्रवार को नोनिया नदी की झाड़ियों में बोरे के अंदर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने महिला के पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार किया है। मायके वालों ने इसे दहेज हत्या बताया है। पति, ससुर और देवर गिरफ्तार मृतका की पहचान तेउस गांव निवासी मोनू कुमार की पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आरती के पति मोनू कुमार, ससुर विष्णु राम और देवर विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, सास रंजू देवी को नामजद किया गया है। मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप आरती के मायके वाले बरबीघा नगर क्षेत्र के कोइरी बिगहा गांव के रहने वाले हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए आरती को परेशान करते थे। उनका कहना है कि शादी के बाद आरती को एक बार भी मायके नहीं आने दिया गया। परिजनों के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के बाद से पति और ससुराल वाले आरती के साथ लगातार मारपीट कर रहे थे। तीन छोटे बच्चों की मां थी आरती आरती के तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां और एक बेटा है। महिला के शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम है। शरीर पर मिले चोट के निशान जयरामपुर थाना अध्यक्ष लाली कुमारी ने बताया कि मृतका के शरीर पर मारपीट और चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर नदी की झाड़ियों में फेंका गया था। चार लोगों के खिलाफ FIR मृतका के पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पति मोनू कुमार समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। सास रंजू देवी को छोड़कर बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी पति मोनू कुमार बरबीघा से तेउस के बीच ऑटो चलाता है। शेखपुरा जिले के तेउस गांव से 23 सितंबर से लापता 28 साल की महिला का शव शुक्रवार को नोनिया नदी की झाड़ियों में बोरे के अंदर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने महिला के पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार किया है। मायके वालों ने इसे दहेज हत्या बताया है। पति, ससुर और देवर गिरफ्तार मृतका की पहचान तेउस गांव निवासी मोनू कुमार की पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आरती के पति मोनू कुमार, ससुर विष्णु राम और देवर विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, सास रंजू देवी को नामजद किया गया है। मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप आरती के मायके वाले बरबीघा नगर क्षेत्र के कोइरी बिगहा गांव के रहने वाले हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए आरती को परेशान करते थे। उनका कहना है कि शादी के बाद आरती को एक बार भी मायके नहीं आने दिया गया। परिजनों के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के बाद से पति और ससुराल वाले आरती के साथ लगातार मारपीट कर रहे थे। तीन छोटे बच्चों की मां थी आरती आरती के तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां और एक बेटा है। महिला के शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम है। शरीर पर मिले चोट के निशान जयरामपुर थाना अध्यक्ष लाली कुमारी ने बताया कि मृतका के शरीर पर मारपीट और चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर नदी की झाड़ियों में फेंका गया था। चार लोगों के खिलाफ FIR मृतका के पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पति मोनू कुमार समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। सास रंजू देवी को छोड़कर बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी पति मोनू कुमार बरबीघा से तेउस के बीच ऑटो चलाता है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *