शेखपुरा में बिजली अभियंता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पति-पत्नी विवाद के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

शेखपुरा में बिजली अभियंता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पति-पत्नी विवाद के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

शेखपुरा। नगर थाना क्षेत्र के कच्ची रोड गिरिहिंडा स्थित एक किराए के मकान में रविवार को विद्युत विभाग के एक कार्यपालक अभियंता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान विद्युत विभाग के सिविल निर्माण कार्य के कार्यपालक अभियंता अश्विनी चंद्रन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार को पत्नी द्वारा सिगरेट पीने से मना करने पर यह विवाद और बढ़ गया। इसके बाद अश्विनी चंद्रन नाराज होकर कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल की टीम को बुलाया और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कराई। अश्विनी चंद्रन मूल रूप से समस्तीपुर जिला अंतर्गत हसनपुर के रहने वाले थे। उनका पटना के मसौढ़ी इलाके में भी एक मकान बताया जाता है। वह इसी वर्ष फरवरी से कच्ची रोड स्थित गिरो महतो के मकान में किराए पर रह रहे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक साढ़े तीन साल का पुत्र छोड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि अश्विनी चंद्रन पिछले करीब नौ महीने से शेखपुरा में कार्यरत थे। प्रमोशन के बाद वे कार्यपालक अभियंता के पद पर यहां पहुंचे थे। इससे पहले वे सहायक अभियंता के रूप में कार्यरत थे। पूरे जिले में विद्युत विभाग के मेंटेनेंस से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी उनके पास थी। हाल के दिनों में उन्होंने पटना में भी अपना मकान बनवाया था। घटना की सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं, घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचे अपर थाना अध्यक्ष धनंजय दास ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक जांच टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। शेखपुरा। नगर थाना क्षेत्र के कच्ची रोड गिरिहिंडा स्थित एक किराए के मकान में रविवार को विद्युत विभाग के एक कार्यपालक अभियंता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान विद्युत विभाग के सिविल निर्माण कार्य के कार्यपालक अभियंता अश्विनी चंद्रन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार को पत्नी द्वारा सिगरेट पीने से मना करने पर यह विवाद और बढ़ गया। इसके बाद अश्विनी चंद्रन नाराज होकर कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल की टीम को बुलाया और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कराई। अश्विनी चंद्रन मूल रूप से समस्तीपुर जिला अंतर्गत हसनपुर के रहने वाले थे। उनका पटना के मसौढ़ी इलाके में भी एक मकान बताया जाता है। वह इसी वर्ष फरवरी से कच्ची रोड स्थित गिरो महतो के मकान में किराए पर रह रहे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक साढ़े तीन साल का पुत्र छोड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि अश्विनी चंद्रन पिछले करीब नौ महीने से शेखपुरा में कार्यरत थे। प्रमोशन के बाद वे कार्यपालक अभियंता के पद पर यहां पहुंचे थे। इससे पहले वे सहायक अभियंता के रूप में कार्यरत थे। पूरे जिले में विद्युत विभाग के मेंटेनेंस से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी उनके पास थी। हाल के दिनों में उन्होंने पटना में भी अपना मकान बनवाया था। घटना की सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं, घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचे अपर थाना अध्यक्ष धनंजय दास ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक जांच टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *