शेखपुरा के नगर थाना परिसर में मंगलवार शाम दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए शांति समिति और पूजा समिति की बैठक हुई। एसडीएम प्रियंका कुमारी ने अध्यक्षता कर सुरक्षा-सुविधाओं के लिए निर्देश दिए। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (यातायात), कार्यपालक दंडाधिकारी, अंचल अधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शामिल थे। एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा कि दुर्गा पूजा अहम त्योहार है, जिसे शांति से मनाना सबकी जिम्मेदारी है। रूट डायवर्जन और नो-एंट्री जोन होगा लागू उन्होंने महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए पूजा पंडालों में सीसीटीवी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात करने को कहा। जाम से बचने के लिए यातायात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को रूट डायवर्जन और नो-एंट्री जोन लागू करने को कहा गया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी को साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़कने, बिजली विभाग को लगातार बिजली सप्लाई बनाए रखने का निर्देश मिला। शेखपुरा के नगर थाना परिसर में मंगलवार शाम दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए शांति समिति और पूजा समिति की बैठक हुई। एसडीएम प्रियंका कुमारी ने अध्यक्षता कर सुरक्षा-सुविधाओं के लिए निर्देश दिए। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (यातायात), कार्यपालक दंडाधिकारी, अंचल अधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शामिल थे। एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा कि दुर्गा पूजा अहम त्योहार है, जिसे शांति से मनाना सबकी जिम्मेदारी है। रूट डायवर्जन और नो-एंट्री जोन होगा लागू उन्होंने महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए पूजा पंडालों में सीसीटीवी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात करने को कहा। जाम से बचने के लिए यातायात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को रूट डायवर्जन और नो-एंट्री जोन लागू करने को कहा गया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी को साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़कने, बिजली विभाग को लगातार बिजली सप्लाई बनाए रखने का निर्देश मिला।

