शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को लेकर नितेश राणे का हमला, उमर खालिद के समर्थन पर जताई आपत्ति

शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को लेकर नितेश राणे का हमला, उमर खालिद के समर्थन पर जताई आपत्ति

Nitesh Rane Shivaji Park Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। राणे ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की ओर से मुंबई के शिवाजी पार्क में कल विरोध प्रदर्शन किया जाना है और इसका ऐलान भी किया जा चुका है।

नितेश राणे ने कहा कि सरकार को अभिजीत दीपके या सौरभ दास से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी शुरुआत से ही स्थिति स्पष्ट है कि हमें अभिजीत दीपके या सौरभ दास से कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, हमें इस बात पर आपत्ति है कि वे उमर खालिद को समर्थन दे रहे हैं।

राणे ने उठाए सवाल

मंत्री राणे ने प्रदर्शन से जुड़े कथित पोस्ट और तस्वीरों का हवाला देते हुए भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ छत्रपति शिवाजी महाराज के नीचे कॉकरोच दिखाया गया है। दूसरी तरफ चप्पल से जुड़े एक ट्वीट में महात्मा गांधी की तस्वीर दिखाई गई है और उसके नीचे ‘शिवाजी पार्क’ लिखा हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस तस्वीर में ‘शिवाजी’ नाम सीधे चप्पल के नीचे लिखा गया है। राणे ने इसी आधार पर प्रदर्शन और उससे जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आपत्ति जताई।

MPSC सुधारों को लेकर सरकार का दावा

इस दौरान महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) से जुड़े मुद्दों पर भी नितेश राणे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी व्यवस्था में मौजूद समस्याओं पर चर्चा और समाधान के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों से मिलने वाले सुझावों का स्वागत करती है।

राणे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार MPSC में सुधार और बदलाव लाने के लिए 100 प्रतिशत प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि उनके पास कोई सुझाव है तो वे सरकार के सामने रखें।

मंत्री ने कहा कि यह जनता द्वारा चुनी गई सरकार है और जनता को जिन परेशानियों या असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें दूर करने के लिए सरकार काम करेगी। उन्होंने लोगों से चिंता न करने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *