शिवहर-24 घंटे में 50 लोगों को डॉग बाइट:एंटी रेबीज की पहली डोज लेने पहुंचे पीड़ित, संदिग्ध कुत्ते की तलाश में नगर परिषद की टीम

शिवहर-24 घंटे में 50 लोगों को डॉग बाइट:एंटी रेबीज की पहली डोज लेने पहुंचे पीड़ित, संदिग्ध कुत्ते की तलाश में नगर परिषद की टीम

शिवहर में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले 24 घंटे में 50 लोग कुत्तों के काटने से घायल हुए हैं। इनमें 35 लोग बीते दिन और 15 लोग आज सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचे। सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज दी गई। सदर अस्पताल में लगातार पहुंच रहे कुत्ता काटने के पीड़ितों के कारण शहर में आवारा कुत्तों का मुद्दा गंभीर हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। असामान्य व्यवहार करने वाले कुत्ते की तलाश नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह ने बताया कि शहर में एक कुत्ते के मानसिक रूप से असामान्य होने की आशंका है। उसे पकड़ने के लिए नगर परिषद की टीम तलाश कर रही है, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके। ब्रीडिंग सीजन और बढ़ती आबादी हो सकती है वजह सदर अस्पताल के डॉक्टर रिजवान रशीद के अनुसार, कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ने के पीछे ब्रीडिंग सीजन और आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी संभावित वजह हो सकती है। काटने पर 15 मिनट तक साबुन-पानी से धोएं घाव डॉक्टर रिजवान रशीद ने सलाह दी कि कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए। इसके बाद बिना देरी किए अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लें और एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाएं। आवारा कुत्तों पर नियंत्रण बड़ी चुनौती शहर में कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के बीच आवारा कुत्तों पर नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा प्रशासन के लिए अहम मुद्दा बन गया है। नगर परिषद की टीम संदिग्ध कुत्ते की तलाश कर रही है। लोगों को भी सतर्क रहने और कुत्ते के काटने की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की जरूरत है। शिवहर में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले 24 घंटे में 50 लोग कुत्तों के काटने से घायल हुए हैं। इनमें 35 लोग बीते दिन और 15 लोग आज सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचे। सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज दी गई। सदर अस्पताल में लगातार पहुंच रहे कुत्ता काटने के पीड़ितों के कारण शहर में आवारा कुत्तों का मुद्दा गंभीर हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। असामान्य व्यवहार करने वाले कुत्ते की तलाश नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह ने बताया कि शहर में एक कुत्ते के मानसिक रूप से असामान्य होने की आशंका है। उसे पकड़ने के लिए नगर परिषद की टीम तलाश कर रही है, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके। ब्रीडिंग सीजन और बढ़ती आबादी हो सकती है वजह सदर अस्पताल के डॉक्टर रिजवान रशीद के अनुसार, कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ने के पीछे ब्रीडिंग सीजन और आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी संभावित वजह हो सकती है। काटने पर 15 मिनट तक साबुन-पानी से धोएं घाव डॉक्टर रिजवान रशीद ने सलाह दी कि कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए। इसके बाद बिना देरी किए अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लें और एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाएं। आवारा कुत्तों पर नियंत्रण बड़ी चुनौती शहर में कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के बीच आवारा कुत्तों पर नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा प्रशासन के लिए अहम मुद्दा बन गया है। नगर परिषद की टीम संदिग्ध कुत्ते की तलाश कर रही है। लोगों को भी सतर्क रहने और कुत्ते के काटने की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की जरूरत है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *