शिवहर में पुलिस वाहन पेड़ से टकराया:चौकीदार की मौत; सामने आए व्यक्ति को बचाने में हुआ हादसा, दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

शिवहर में पुलिस वाहन पेड़ से टकराया:चौकीदार की मौत; सामने आए व्यक्ति को बचाने में हुआ हादसा, दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव के पास शनिवार को गश्त के दौरान एक पुलिस वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में वाहन चला रहे चौकीदार रामजी राय (50) की मौत हो गई, जबकि दारोगा अशोक सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चौकीदार रामजी राय (पिता: बावन राय) वाहन चालक की अनुपस्थिति में गाड़ी चला रहे थे। सिंगरहिया गांव के पास गश्त के दौरान अचानक सामने आए एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। अन्य घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल सरोजा सीताराम सदर अस्पताल, शिवहर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने चौकीदार रामजी राय को मृत घोषित कर दिया। दारोगा अशोक सिंह सहित अन्य घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल हुए कुछ पुलिसकर्मियों को बेहतर उपचार के लिए मुजफ्फरपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही शिवहर के एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसडीपीओ अनुशील कुमार सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और मृतक चौकीदार के परिजनों से मुलाकात की। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में हुआ, जब पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। उन्होंने कहा कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। चौकीदार रामजी राय की मृत्यु की खबर सुनकर उनके परिजन, जिनमें उनकी पत्नी उषा देवी भी शामिल थीं, अस्पताल पहुंचे। परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतक चौकीदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जा रही है। शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव के पास शनिवार को गश्त के दौरान एक पुलिस वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में वाहन चला रहे चौकीदार रामजी राय (50) की मौत हो गई, जबकि दारोगा अशोक सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चौकीदार रामजी राय (पिता: बावन राय) वाहन चालक की अनुपस्थिति में गाड़ी चला रहे थे। सिंगरहिया गांव के पास गश्त के दौरान अचानक सामने आए एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। अन्य घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल सरोजा सीताराम सदर अस्पताल, शिवहर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने चौकीदार रामजी राय को मृत घोषित कर दिया। दारोगा अशोक सिंह सहित अन्य घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल हुए कुछ पुलिसकर्मियों को बेहतर उपचार के लिए मुजफ्फरपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही शिवहर के एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसडीपीओ अनुशील कुमार सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और मृतक चौकीदार के परिजनों से मुलाकात की। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में हुआ, जब पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। उन्होंने कहा कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। चौकीदार रामजी राय की मृत्यु की खबर सुनकर उनके परिजन, जिनमें उनकी पत्नी उषा देवी भी शामिल थीं, अस्पताल पहुंचे। परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतक चौकीदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *