शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार चार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। घटना काजी फार्म हाउस के पास हुई। जानकारी के अनुसार, आलम पिपरौदा गांव निवासी रंजीत लोधी, बंटी, पुष्पेंद्र और तेजपाल बाइक से शिवपुरी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान काजी फार्म हाउस के पास सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में रंजीत लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बोलेरो जब्त की, चालक की तलाश रन्नौद थाना प्रभारी राजीव दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बोलेरो वाहन जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है।


