शिफॉन साड़ी में Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, 78 कैरेट रूबी नेकलेस ने खींचा ध्यान 

शिफॉन साड़ी में Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, 78 कैरेट रूबी नेकलेस ने खींचा ध्यान 

Kiara Advani Saree Look: अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी बेहतरीन अदाकारी और फैशन के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस सुपरस्टार यश के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ में काम करने की वजह से चर्चा में हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी अपने एक लुक के चलते लोगों का ध्यान खींच रही हैं। एक्ट्रेस ने फ्लोई व्हाइट शिफॉन साड़ी के साथ रूबी नेकलेस पेयर किया है, जो चर्चा में है। आइए जानते हैं, क्या है इस नेकलेस की खासियत।

रूबी नेकलेस ने खींचा लोगों का ध्यान

फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस सफेद रंग की शिफॉन साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी को अभिनेत्री ने काफी सिंपल और ईजी तरीके से ड्रेप किया था। साड़ी के पल्लू को कंधे और हाथ के ऊपर रखा गया है, वहीं ब्लाउज के बजाय फिटेड कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज पहना है। इसका डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला डिजाइन साड़ी के सॉफ्ट लुक को मॉडर्न टच दे रहा था। साड़ी के अलावा कियारा के इस लुक की सबसे ज्यादा चर्चा उनके स्टेटमेंट रूबी नेकलेस की वजह से हो रही है।

मनीष मल्होत्रा के इंस्टाग्राम कैप्शन के मुताबिक, इस नेकलेस में 78 कैरेट से ज्यादा के मोजाम्बिक और बर्मीज रूबी का इस्तेमाल किया गया है। नेकलेस में गहरे लाल रंग के रूबी स्टोन्स को कॉलरबोन के आसपास रखा गया है। इन्हें 18K गोल्ड में डायमंड सेट फोलीएज के साथ फ्रेम किया गया है। व्हाइट साड़ी के साथ रूबी का डीप रेड कलर काफी उभरकर नजर आ रहा था। मनीष मल्होत्रा ने इस नेकलेस को क्रिमसन ब्लूम्स के कैस्केड जैसा बताया, जिसे डायमंड सेट फोलीएज ने फ्रेम किया है।

मेकअप और हेयर को रखा है सिंपल

कियारा ने इस लुक के साथ अपने बालों को डीप साइड पार्टिंग में रखा और उन्हें एक तरफ कंधे के ऊपर से स्टाइल किया। मेकअप में उन्होंने डिफाइंड आइब्रो, स्मोकी आईज और सॉफ्ट रोज लिप रखा। इस पूरे लुक की खास बात यह है कि साड़ी और ज्वेलरी दोनों काफी ग्लैमरस होने के बावजूद लुक बहुत ज्यादा हैवी नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *