शिखर धवन को जहां पहुंचने में लगा एक दशक, अभिषेक शर्मा ने उस माइलस्टोन को 2 साल में किया पार, अब निशाने पर केएल राहुल का रिकॉर्ड

शिखर धवन को जहां पहुंचने में लगा एक दशक, अभिषेक शर्मा ने उस माइलस्टोन को 2 साल में किया पार, अब निशाने पर केएल राहुल का रिकॉर्ड

Abhishek Sharma T20I Records: अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में शतक के साथ शिखर धवन के टी20 इंटरनेशनल में रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब उनकी नजरें केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ने पर होंगी। अब उन्‍हें भारत के सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाजों में शामिल होने के लिए 407 रन की दरकार है। 

Abhishek Sharma T20I Records: भारत ने गुरुवार को स्‍टार ओपनर अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 127 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप भी किया है। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत की अफगानिस्तान पर सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में अभिषेक ने महज 30 गेंदों पर शतक पूरा करते हुए कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं। अब उनकी नजर भारत के टी20 इंटरनेशल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में जगह बनाने पर होंगी।

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ बनाए सबसे ज्‍यादा रन

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ शानदार फॉर्म में वापसी करते हुए सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज रहे हैं। उन्‍होंने इस सीरीज के तीन मैचों की तीन पारियों में 76.33 के औसत और 269.41 के जबरदस्‍त स्‍ट्राइक रेट से 229 रन बनाए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में छठे पायदान पर पहुंच गए हैं।

अभिषेक शर्मा के निशाने पर अब केएल राहुल का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ सीरीज में शिखर धवन को भी पीछे छोड़ा है, जिन्‍होंने अपने करीब 10 साल के टी20 इंटरनेशनल करियर में 68 मैचों की 66 पारियों में 27.92 के औसत और 126.36 के स्‍ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए। अभिषेक अब तक 59 मैचों की 58 पारियों में 33.17 के औसत और 194.55 के स्‍ट्राइक रेट से 1858 रन के साथ भारत के लिए सबसे ज्‍यादा रन बनाने वालों की लिस्‍ट में छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। अब उनकी नजरें केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए टॉप-5 में जगह बनाने पर होंगी। इसके लिए 408 रनों की दरकार होगी। अगर एशियन गेम्‍स 2026 में अभिषेक इसी फॉर्म को दोहराने में सफल होते हैं, तो वह केएल के काफी करीब पहुंच सकते हैं।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन

रैंक खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
1 रोहित शर्मा 159 151 4231 32.05 140.89 5 32 383 205
2 विराट कोहली 125 117 4188 48.69 137.04 1 38 369 124
3 सूर्यकुमार यादव 113 107 3272 36.35 162.94 4 25 297 179
4 हार्दिक पंड्या 138 109 2288 28.24 145.91 0 9 168 126
5 केएल राहुल 72 68 2265 37.75 139.12 2 22 191 99
6 अभिषेक शर्मा 59 58 1858 33.17 194.55 3 12 182 126
7 शिखर धवन 68 66 1759 27.92 126.36 0 11 191 50
8 ईशान किशन 58 58 1698 30.32 146.00 1 12 174 80
9 तिलक वर्मा 62 59 1665 43.81 144.03 2 9 128 83
10 एमएस धोनी 98 85 1617 37.60 126.13 0 2 116 52

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *