शिक्षक ने शादी का झांसा देकर किया रेप:दो बार गर्भपात कराया; नौकरी लगने के बाद वादे से मुकरा, FIR दर्ज

शिक्षक ने शादी का झांसा देकर किया रेप:दो बार गर्भपात कराया; नौकरी लगने के बाद वादे से मुकरा, FIR दर्ज

किशनगंज में एक शिक्षक पर शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता के गर्भवती होने पर शिक्षक ने 2 बार जबरन गर्भपात भी कराया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता दिघलबैंक थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका जियापोखर थाना क्षेत्र के सोनामुनी गांव निवासी शिक्षक जेठा मुर्मू से पहले से जान-पहचान थी। जेठा मुर्मू फिलहाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिल्हाबाड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। साल 2014 में पीड़िता जब किशनगंज में किराए के कमरे में रहती थी, तब जेठा ने शादी का झांसा देकर उससे जबरदस्ती रेप किया। इसके बाद नौकरी मिलने पर शादी का वादा कर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता दो बार गर्भवती हुई और दोनों बार जेठा ने उसका जबरन गर्भपात कराया। पंचायत में बनाया गया था समझौता पत्र 3 जून 2023 को आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत में जेठा के परिजनों ने नौकरी मिलने के बाद शादी कराने पर सहमति जताई और एक समझौता पत्र भी बनाया गया। हालांकि, शिक्षक ने अब शादी करने से मना कर दिया है। महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। शादी करने के लिए अब मांग रहा 5 लाख दहेज इसके बाद जून 2025 में पीड़िता के मायके वाले शादी की बात करने जेठा के घर सोनामुनी पहुंचे। लेकिन जेठा के परिजनों ने दोनों की शादी कराने से इंकार कर दिया। इधर नौकरी मिलने के बाद जेठा का भी हृदय परिवर्तन हो गया और वह पीड़िता के साथ दूरी बनाने लगा। साथ ही, वह शादी करने के एवज में 5 लाख रुपए दहेज की मांग भी करने लगा। जिससे पीड़िता के पैरों तले की जमीन खिसक गई। मामले में आरोपी शिक्षक का पक्ष जानने के लिए उनसे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशनगंज में एक शिक्षक पर शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता के गर्भवती होने पर शिक्षक ने 2 बार जबरन गर्भपात भी कराया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता दिघलबैंक थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका जियापोखर थाना क्षेत्र के सोनामुनी गांव निवासी शिक्षक जेठा मुर्मू से पहले से जान-पहचान थी। जेठा मुर्मू फिलहाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिल्हाबाड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। साल 2014 में पीड़िता जब किशनगंज में किराए के कमरे में रहती थी, तब जेठा ने शादी का झांसा देकर उससे जबरदस्ती रेप किया। इसके बाद नौकरी मिलने पर शादी का वादा कर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता दो बार गर्भवती हुई और दोनों बार जेठा ने उसका जबरन गर्भपात कराया। पंचायत में बनाया गया था समझौता पत्र 3 जून 2023 को आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत में जेठा के परिजनों ने नौकरी मिलने के बाद शादी कराने पर सहमति जताई और एक समझौता पत्र भी बनाया गया। हालांकि, शिक्षक ने अब शादी करने से मना कर दिया है। महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। शादी करने के लिए अब मांग रहा 5 लाख दहेज इसके बाद जून 2025 में पीड़िता के मायके वाले शादी की बात करने जेठा के घर सोनामुनी पहुंचे। लेकिन जेठा के परिजनों ने दोनों की शादी कराने से इंकार कर दिया। इधर नौकरी मिलने के बाद जेठा का भी हृदय परिवर्तन हो गया और वह पीड़िता के साथ दूरी बनाने लगा। साथ ही, वह शादी करने के एवज में 5 लाख रुपए दहेज की मांग भी करने लगा। जिससे पीड़िता के पैरों तले की जमीन खिसक गई। मामले में आरोपी शिक्षक का पक्ष जानने के लिए उनसे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *