शाहीन अफरीदी के पास आज ODI क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका, खतरे में शमी-बुमराह समेत दुनिया के कई दिग्‍गजों के रिकॉर्ड

शाहीन अफरीदी के पास आज ODI क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका, खतरे में शमी-बुमराह समेत दुनिया के कई दिग्‍गजों के रिकॉर्ड

Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्‍तान में जारी वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जहां मेजबान पाकिस्‍तान टीम फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। वहीं, इंग्‍लैंड की टीम के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला होगा, क्‍योंकि इस मैच को जीतकर ही वह फाइनल की दौड़ में बनी रह सकती है। हालांकि इस मैच में सबकी नजर पाकिस्‍तान के कप्‍तान शाहीन अफरीदी पर टिकी होंगी, जिनके पास 150 विकेट का माइलस्‍टोन पार करने के साथ मोहम्‍मद शमी और जसप्रीत बुमराह समेत कई दिग्‍गजों के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। वह इस मैच में एक विकेट लेते ही मिचेल स्‍टार्क के बाद सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बन जाएंगे।

शाहीन अफरीदी के पास इन दिग्‍गजों को पीछे छोड़ने का मौका

बता दें कि सबसे तेज वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने वाले मिचेल स्‍टार्क हैं, जिन्‍होंने सिर्फ 77 मैचों में यह कारनाम किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी हैं, जिन्‍होंने 80 मैचों में ये उपलब्धि अपने नाम की थी। इस मामले तीसरे नंबर पर ट्रेंट बोल्‍ड (81 मैच), चौथे पर ब्रेट ली (82 मैच), पांचवें पर मैट हेनरी (85 मैच), छठे पर एलन डोनाल्‍ड (), सातवें पर मोर्ने मोर्केल () और आठवें पर जसप्रीत बुमराह () हैं। शाहीन अफरीदी अब तक 79 मैचों की 78 पारियों में 149 विकेट ले चुके हैं। इंग्‍लैंड के खिलाफ एक विकेट लेते ही वह मिचेल स्‍टार्क के बाद सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बन जाएंगे।

वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

रैंक गेंदबाज देश 150वां विकेट किसके खिलाफ तारीख वनडे डेब्यू 150 विकेट पूरे करने में समय मैच
1 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज 6 जून 2019 20 अक्टूबर 2010 8 साल, 229 दिन 77
2 मोहम्मद शमी भारत इंग्लैंड 12 जुलाई 2022 6 जनवरी 2013 9 साल, 187 दिन 80
3 ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड बांग्लादेश 5 जून 2019 11 जुलाई 2012 6 साल, 329 दिन 81
4 ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका 20 फरवरी 2004 9 जनवरी 2000 4 साल, 42 दिन 82
5 मैट हेनरी न्यूजीलैंड श्रीलंका 11 जनवरी 2025 31 जनवरी 2014 10 साल, 346 दिन 85
6 एलन डोनाल्ड दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज 3 नवंबर 1997 10 नवंबर 1991 5 साल, 358 दिन 89
7 मोर्ने मोर्कल दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज 18 जनवरी 2015 6 जून 2007 7 साल, 226 दिन 89
8 जसप्रीत बुमराह भारत इंग्लैंड 14 जुलाई 2026 23 जनवरी 2016 10 साल, 172 दिन 90
9 वकार यूनिस पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया 14 अक्टूबर 1994 14 अक्टूबर 1989 5 साल 91
10 शोएब अख्तर पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका 10 अक्टूबर 2003 28 मार्च 1998 5 साल, 196 दिन 91

वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंक खिलाड़ी मैच पारियां विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन औसत इकॉनमी 5 विकेट
1 वसीम अकरम 356 351 502 5/15 23.52 3.89 6
2 वकार यूनिस 262 258 416 7/36 23.84 4.68 13
3 शाहिद अफरीदी 393 369 393 7/12 34.53 4.62 9
4 सकलैन मुश्ताक 169 165 288 5/20 21.78 4.29 6
5 अब्दुल रज्जाक 261 250 268 6/35 31.53 4.67 3
6 शोएब अख्तर 158 157 241 6/16 24.70 4.75 4
7 सईद अजमल 113 112 184 5/24 22.72 4.18 2
8 इमरान खान 175 153 182 6/14 26.61 3.89 1
9 आकिब जावेद 163 159 182 7/37 31.43 4.28 4
10 उमर गुल 130 128 179 6/42 29.34 5.19 2
11 मुश्ताक अहमद 144 142 161 5/36 33.29 4.26 1
12 शोएब मलिक 287 217 158 4/19 39.18 4.66 0
13 शाहीन शाह अफरीदी 79 78 149 6/35 24.62 5.55 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *