शाहजहांपुर में उपखंड अधिकारी-अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर:करंट से बच्चे की हुई थी मौत; शिकायत के बावजूद तार ठीक नहीं कराया था

शाहजहांपुर में उपखंड अधिकारी-अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर:करंट से बच्चे की हुई थी मौत; शिकायत के बावजूद तार ठीक नहीं कराया था

शाहजहांपुर में बिजली के खंभे से लटक रहे करंट वाले तार की चपेट में आने से 8 साल के बच्चे की मौत के मामले में बिजली विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कटरा थाना पुलिस ने बच्चे के पिता की तहरीर पर उपखंड अधिकारी (SDO) धर्मेंद्र सिंह और अवर अभियंता (JE) संजय श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने दोनों अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। खंभे से लटक रहे तार में दौड़ रहा था करंट घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कटरा थाना क्षेत्र की बंगशान द्वितीय रामनगर कॉलोनी में हुई। यहां जलालुद्दीन के 8 वर्षीय बेटे असद की करंट लगने से मौत हो गई। असद कक्षा-2 में पढ़ता था।जलालुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके वार्ड में पिछले कई दिनों से बिजली के खंभे से एक तार लटक रहा था। उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी कटरा में तैनात SDO धर्मेंद्र सिंह और JE संजय श्रीवास्तव को कई बार दी थी।
शिकायत के बाद भी नहीं कराया गया तार ठीक पिता के मुताबिक, उन्होंने 28 अगस्त को कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से अधिकारियों को शिकायत दी थी। इसके बाद तिलहर के अधिशासी अभियंता को भी मामले की जानकारी दी गई। आरोप है कि इसके बावजूद बिजली के तार को ठीक नहीं कराया गया। जलालुद्दीन का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान चली गई। उन्होंने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस ने जलालुद्दीन की तहरीर के आधार पर SDO और JE के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत से संबंधित तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।वहीं, अधीक्षण अभियंता का पक्ष जानने के लिए उनके CUG नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद मिला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *