‘शादी हो या अंतिम संस्कार, वो हंसा देंगे’, सोहा अली खान ने पति कुणाल खेमू के सेंस ऑफ ह्यूमर की खोली पोल

‘शादी हो या अंतिम संस्कार, वो हंसा देंगे’, सोहा अली खान ने पति कुणाल खेमू के सेंस ऑफ ह्यूमर की खोली पोल

Soha Ali Khan on Kunal Khemu Sense of Humour: प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो अलायंस को होस्ट करने वाले बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने 2024 में ‘मडगांव एक्सप्रेस’ से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। अब वो ‘वाइब’ (Vibe) के साथ वापसी कर रहे हैं, जिसमें वो प्रीति ज़िंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, दिनेश लाल यादव उर्फ ​​निरहुआ, यशपाल शर्मा और वंशिका धीर के साथ नजर आएंगे। अक्सर कुणाल को उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए तारीफे मिलती हैं। हाल ही में ‘वाइब’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनकी पत्नी, एक्ट्रेस, राइटर और पॉडकास्टर सोहा अली खान ने बताया कि कुणाल खेमू हमेशा पार्टी और महफिल में सबसे मजेदार इंसान होते हैं।

कुणाल खेमू हमेशा पार्टी में सबसे मजेदार इंसान होते हैं

उन्होंने कहा, “सबसे पहले, पूरी टीम को बधाई, मुझे सभी पर गर्व है। मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि कुणाल आमतौर पर महफ़िल में सबसे मजेदार इंसान होते हैं। मेरे और उनके दोनों परिवारों में उनके जैसा सेन्स ऑफ ह्यूमर किसी का नहीं है। कुणाल के परिवार की बात करें तो, शादी हो या अंतिम संस्कार, वो आपको हंसा ही देंगे।”

उन्होंने कहा, “जैसा कि मैंने कहा, सेट पर कुणाल को सबसे कम तनाव में मैंने तब देखा जब हमने ‘वाइब’ का टाइटल ट्रैक किया। क्योंकि तब एक कोरियोग्राफर था, वो डायरेक्ट नहीं कर रहे थे। जब एक्शन सीन था, तो एक एक्शन डायरेक्टर था, इसलिए वो एक एक्टर के तौर पर काम करने पर ध्यान दे पाए। एक साथ कई भूमिकाएं निभाना बहुत मुश्किल होता है, इसलिए उन हिस्सों में वे बहुत मजेदार इंसान थे।”

‘मुझे शर्मीला जी के लिए ‘एक्शन’ और ‘कट’ बोलने का मौका मिला, ये गर्व की बात है’

‘वाइब’ के ट्रेलर लॉन्च पर कुणाल खेमू ने अपनी सास को डायरेक्ट करने के बारे में बात की और बताया कि फिल्म में उनका कैमियो रोल कैसे तय हुआ।

सासु मां शर्मिला के फिल्म से जुड़ने के बारे में बात करते हुए कुणाल ने कहा, “शर्मिला जी के मामले में, ये एक तरह का अंदाजा लगाने जैसा था। मैंने उनसे पूछा कि एक रोल है- एक कैमियो- और क्या वह उसे करना चाहेंगी। उन्होंने मुझसे फिल्म की कहानी की सिनॉप्सिस मांगी। जब मैंने उन्हें कहानी बताई, तो उन्होंने कहा कि वो तो बस मुझे परख रही थीं: ‘मैं तो ये करने ही वाली थी।’ इसके आगे एक्टर ने कहा, ये उनका बड़प्पन था। और मुझे लगता है कि ये उन खास कामों में से एक है जो मैंने पूरे किए। मुझे खुशी और गर्व है कि मुझे उनके जैसे दिग्गज कलाकार के लिए ‘एक्शन’ और ‘कट’ बोलने का मौका मिला।”

‘वाइब’ के बारे में

बता दें कि कुणाल खेमू की डायरेक्टर के तौर पर दूसरी फिल्म ‘वाइब’ है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी हैं। फिल्म दो आम दोस्तों की कॉमेडी कहानी है, जिनकी जिंदगी में तब अचानक मोड़ आता है जब वो गलती से एक खतरनाक आतंकवादी साजिश में फंस जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *