शादी के 4 महीने बाद युवक की जली लाश मिली:पिता बोले – अवैध संबंध के शक में बेटे-बहु में होता था विवाद

शादी के 4 महीने बाद युवक की जली लाश मिली:पिता बोले – अवैध संबंध के शक में बेटे-बहु में होता था विवाद

नवादा में 21 साल के युवक का जला हुआ शव कुएं से बरामद हुआ है। घटना परनाडाबर थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव के कृष्णानगर में हुई है। मृतक की पहचान सोफी चौहान (21) के रूप में हुई है। मृतक के पिता महेंद्र चौहान ने अपनी बहू स्वीटी कुमारी और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का दावा है कि शादी के करीब 15 दिन बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। उन्होंने बहू पर किसी दूसरे युवक से संबंध होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…. परिजनों के मुताबिक सोफी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से 26 मई 2026 को स्वीटी कुमारी के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि पत्नी के किसी दूसरे युवक से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। परिवार के स्तर पर समझौते की कोशिश भी हुई। सुबह घर से निकला दोपहर में मोबाइल बंद रक्षाबंधन के बाद पत्नी के मायके जाने और वापस नहीं आने को लेकर भी विवाद बढ़ता गया। पिता का आरोप है कि जब उनका बेटा पत्नी को लाने गया तो उसे धमकी दी गई थी। पुलिस के अनुसार सोफी 28 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था। दोपहर 3 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। SP के निर्देश पर SIT का गठन बाद में जले हुए शव की सूचना पुलिस को मिली। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक भी बरामद हुई, जिसका नंबर प्लेट और चेचिस नंबर क्षतिग्रस्त अथवा घिसा हुआ मिला है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर SIT गठित की गई है। FSL और जिला इकाई की टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद होगा खुलासा – SDPO SDPO केतन अशोक इंगोले ने बताया कि, ‘शव की पहचान परिजनों ने की है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवक की मौत कैसे हुई और शव को जलाकर कुएं में क्यों फेंका गया, इसका खुलासा पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही होगा।’ नवादा में 21 साल के युवक का जला हुआ शव कुएं से बरामद हुआ है। घटना परनाडाबर थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव के कृष्णानगर में हुई है। मृतक की पहचान सोफी चौहान (21) के रूप में हुई है। मृतक के पिता महेंद्र चौहान ने अपनी बहू स्वीटी कुमारी और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का दावा है कि शादी के करीब 15 दिन बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। उन्होंने बहू पर किसी दूसरे युवक से संबंध होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…. परिजनों के मुताबिक सोफी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से 26 मई 2026 को स्वीटी कुमारी के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि पत्नी के किसी दूसरे युवक से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। परिवार के स्तर पर समझौते की कोशिश भी हुई। सुबह घर से निकला दोपहर में मोबाइल बंद रक्षाबंधन के बाद पत्नी के मायके जाने और वापस नहीं आने को लेकर भी विवाद बढ़ता गया। पिता का आरोप है कि जब उनका बेटा पत्नी को लाने गया तो उसे धमकी दी गई थी। पुलिस के अनुसार सोफी 28 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था। दोपहर 3 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। SP के निर्देश पर SIT का गठन बाद में जले हुए शव की सूचना पुलिस को मिली। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक भी बरामद हुई, जिसका नंबर प्लेट और चेचिस नंबर क्षतिग्रस्त अथवा घिसा हुआ मिला है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर SIT गठित की गई है। FSL और जिला इकाई की टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद होगा खुलासा – SDPO SDPO केतन अशोक इंगोले ने बताया कि, ‘शव की पहचान परिजनों ने की है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवक की मौत कैसे हुई और शव को जलाकर कुएं में क्यों फेंका गया, इसका खुलासा पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही होगा।’  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *