शाजापुर में विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन निकला:आठ बस्तियों में हुआ शस्त्र पूजन, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

शाजापुर में विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन निकला:आठ बस्तियों में हुआ शस्त्र पूजन, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

शाजापुर में विजयादशमी पर्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस पर मंगलवार को पथ संचलन हुआ। नगर की आठ बस्तियों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने पूरी गणवेश में अनुशासन के साथ मार्च किया। प्रताप बस्ती, डॉ. अंबेडकर बस्ती, शिवाजी बस्ती, हिंगलाज बस्ती, माधव बस्ती, केशव बस्ती, बजरंग बस्ती और महादेव बस्ती में कार्यक्रम हुए। पथ संचलन से पहले सभी बस्तियों में शस्त्र पूजन किया गया। इसके बाद अतिथियों ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया और संगठन के उद्देश्यों व सामाजिक जिम्मेदारियों पर बात की। संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया गया। पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे। संचलन अपने तय शुरुआती जगह पर पहुंचकर खत्म हुआ। तस्वीरें देखिए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *