शाजापुर शहर के मुगलपुरा और जमातखाना इलाके में एक आवारा कुत्ते ने सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में पांच साल की बच्ची अमाईजा भी शामिल है, जो अपने घर के बाहर खेल रही थी। कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। घायलों में विनोद कल्याणी (45), रोहित, जितेंद्र, वेदांश, दिलीप, जैनब, मोहम्मद लतीफ और पूजा भी शामिल हैं। इन सभी को कुत्ते के काटने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं।

