शाजापुर- खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ने मारी टक्कर:भेरू डूंगरी के पास हुआ हादसा, घायल चालक अस्पताल में भर्ती

शाजापुर- खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ने मारी टक्कर:भेरू डूंगरी के पास हुआ हादसा, घायल चालक अस्पताल में भर्ती

शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर सोमवार को एक सड़क हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। भेरू डूंगरी के पास हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक को काफी नुकसान हुआ। घायल चालक की पहचान दत्ता पवार (47) के रूप में हुई है। वे आगरा से महिदपुर की तरफ ट्रक लेकर जा रहे थे। भेरू डूंगरी के पास हाईवे किनारे एक ट्रक पहले से खड़ा था। इसी दौरान दत्ता पवार का ट्रक उससे टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मदद के लिए तुरंत पहुंचे। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल चालक को तुरंत शाजापुर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *