शराब ले जा रहे ई-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर:किशनगंज मे रोड एक्सीडेंट में महिला गंभीर रूप से घायल, 6 लीटर शराब बरामद

शराब ले जा रहे ई-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर:किशनगंज मे रोड एक्सीडेंट में महिला गंभीर रूप से घायल, 6 लीटर शराब बरामद

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने शराब ले जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में टोटो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बहादुरगंज अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार को महादेवदिघी चौक के पास हुई। अररिया की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बहादुरगंज की ओर जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारी। ई-रिक्शा में डोहर वार्ड नंबर 4 की रहने वाली 50 साल की उबैदा बेगम सवार थीं, जो गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जोकीहाट की ओर ले जाया जा रहा था शराब सूचना मिलने पर बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब ई-रिक्शा की जांच की, तो उसमें शराब की बोतलें मिलीं। ई-रिक्शा से 750 एमएल की छह और 375 एमएल की चार बोतलें बरामद हुईं, जो कुल 6 लीटर शराब थी। बताया गया कि शराब से भरा यह ई-रिक्शा बंगाल से जोकीहाट की ओर ले जाया जा रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर घायल महिला ने गैस सिलेंडर लेने के लिए महादेवदिघी गैस ऑफिस जाने के लिए ई-रिक्शा को रोका था और सिलेंडर के साथ उस पर सवार हो गई थी। तभी टोटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। मामले में अपर थाना प्रभारी रंजीत भारती ने बताया कि हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक फरार हो गया है। घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर किया गया है। ई-रिक्शा की तलाशी के दौरान उसमें शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस ने टूट-फूट चुके ई-रिक्शा और शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने शराब ले जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में टोटो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बहादुरगंज अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार को महादेवदिघी चौक के पास हुई। अररिया की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बहादुरगंज की ओर जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारी। ई-रिक्शा में डोहर वार्ड नंबर 4 की रहने वाली 50 साल की उबैदा बेगम सवार थीं, जो गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जोकीहाट की ओर ले जाया जा रहा था शराब सूचना मिलने पर बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब ई-रिक्शा की जांच की, तो उसमें शराब की बोतलें मिलीं। ई-रिक्शा से 750 एमएल की छह और 375 एमएल की चार बोतलें बरामद हुईं, जो कुल 6 लीटर शराब थी। बताया गया कि शराब से भरा यह ई-रिक्शा बंगाल से जोकीहाट की ओर ले जाया जा रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर घायल महिला ने गैस सिलेंडर लेने के लिए महादेवदिघी गैस ऑफिस जाने के लिए ई-रिक्शा को रोका था और सिलेंडर के साथ उस पर सवार हो गई थी। तभी टोटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। मामले में अपर थाना प्रभारी रंजीत भारती ने बताया कि हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक फरार हो गया है। घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर किया गया है। ई-रिक्शा की तलाशी के दौरान उसमें शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस ने टूट-फूट चुके ई-रिक्शा और शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *