बक्सर में शराब तस्करों ने वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। तस्कर शराब से लदी महिंद्रा एक्सयूवी कार लेकर भाग रहे थे। यह पूरी घटना चेकपोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, तस्कर महिंद्रा SUV कार में शराब की खेप छिपाकर बिहार में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन तस्कर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए वहां से भाग निकले। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। ये घटना 25 अगस्त की है। इसका सीसीटीवी आज सामने आया है। अब पुलिस इसके आधार पर तस्करों की तलाश में जुटी है। सबसे पहले जानिए वीडियो में क्या है वीडियो में एक चेक पोस्ट दिखाई दे रही है। थोड़ी देर में एक पुलिसकर्मी दौड़ते हुए बैरिकेडिंग को खींचता है। इसी दौरान तस्करों की गाड़ी इंटर करती है। तस्कर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ते हैं। दूसरा पुलिसकर्मी दौड़ते हुए 20 फीट दूर लगी बैरिकेडिंग को खींचने की कोशिश करता है। बैरिकेडिंग तस्करों की गाड़ी के नीचे फंस जाती है। तस्कर करीब 100 मीटर तक बैरिकेडिंग को घसीटते हुए ले जाते हैं। इस दौरान चेक पोस्ट पर मौजूद टीम एक्टिव हो जाती है। कुछ पुलिसकर्मी गाड़ी के पीछो दौड़ते हैं तो कुछ वहां मौजूद अपनी गाड़ी स्टार्ट करने लगते हैं। खुदको घिरता देख तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकलते हैं। पुलिस गाड़ी की तलाशी लेती है। कार के नीचे घसीटते हुए ले गए बैरिकेडिंग पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन तस्कर ने उसे उड़ा दिया। इसी दौरान बैरिकेडिंग गाड़ी के नीचे फंस गई। तस्कर करीब 100 मीटर तक बैरिकेडिंग को घसीटते हुए ले गए। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने गाड़ी का पीछा किया। तस्कर थोड़ी दूर पर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। उत्पाद विभाग की पुलिस की टीम ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 180 मिलीलीटर की कुल 1,025 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा एक्सयूवी कार को भी जब्त कर लिया है। फरार तस्करों की तलाश जारी है उत्पाद विभाग कार के रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01 PD 6325 के आधार पर वाहन मालिक और फरार शराब तस्कर की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि वाहन और शराब जब्त कर ली गई है, और फरार तस्कर की तलाश जारी है। इस घटना में कोई पुलिसकर्मी हताहत नहीं हुआ है। गंगा का लेवल बढ़ा, इसलिए सड़क से तस्करी गौरतलब है कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के रास्ते शराब की तस्करी प्रभावित हुई है। ऐसे में तस्कर अब सड़क मार्ग से शराब की खेप बिहार में पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। बक्सर जिले में वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट के अलावा चौसा स्थित कर्मनाशा पुल और देवल पुल के रास्ते भी वाहनों की जांच बढ़ाई गई है। इसके बावजूद तस्कर अलग-अलग तरीके अपनाकर शराब को बिहार में प्रवेश कराने की कोशिश कर रहे हैं। वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एक बार फिर शराब तस्करों के दुस्साहस का मामला सामने आया है। बक्सर में शराब तस्करों ने वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। तस्कर शराब से लदी महिंद्रा एक्सयूवी कार लेकर भाग रहे थे। यह पूरी घटना चेकपोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, तस्कर महिंद्रा SUV कार में शराब की खेप छिपाकर बिहार में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन तस्कर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए वहां से भाग निकले। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। ये घटना 25 अगस्त की है। इसका सीसीटीवी आज सामने आया है। अब पुलिस इसके आधार पर तस्करों की तलाश में जुटी है। सबसे पहले जानिए वीडियो में क्या है वीडियो में एक चेक पोस्ट दिखाई दे रही है। थोड़ी देर में एक पुलिसकर्मी दौड़ते हुए बैरिकेडिंग को खींचता है। इसी दौरान तस्करों की गाड़ी इंटर करती है। तस्कर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ते हैं। दूसरा पुलिसकर्मी दौड़ते हुए 20 फीट दूर लगी बैरिकेडिंग को खींचने की कोशिश करता है। बैरिकेडिंग तस्करों की गाड़ी के नीचे फंस जाती है। तस्कर करीब 100 मीटर तक बैरिकेडिंग को घसीटते हुए ले जाते हैं। इस दौरान चेक पोस्ट पर मौजूद टीम एक्टिव हो जाती है। कुछ पुलिसकर्मी गाड़ी के पीछो दौड़ते हैं तो कुछ वहां मौजूद अपनी गाड़ी स्टार्ट करने लगते हैं। खुदको घिरता देख तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकलते हैं। पुलिस गाड़ी की तलाशी लेती है। कार के नीचे घसीटते हुए ले गए बैरिकेडिंग पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन तस्कर ने उसे उड़ा दिया। इसी दौरान बैरिकेडिंग गाड़ी के नीचे फंस गई। तस्कर करीब 100 मीटर तक बैरिकेडिंग को घसीटते हुए ले गए। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने गाड़ी का पीछा किया। तस्कर थोड़ी दूर पर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। उत्पाद विभाग की पुलिस की टीम ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 180 मिलीलीटर की कुल 1,025 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा एक्सयूवी कार को भी जब्त कर लिया है। फरार तस्करों की तलाश जारी है उत्पाद विभाग कार के रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01 PD 6325 के आधार पर वाहन मालिक और फरार शराब तस्कर की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि वाहन और शराब जब्त कर ली गई है, और फरार तस्कर की तलाश जारी है। इस घटना में कोई पुलिसकर्मी हताहत नहीं हुआ है। गंगा का लेवल बढ़ा, इसलिए सड़क से तस्करी गौरतलब है कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के रास्ते शराब की तस्करी प्रभावित हुई है। ऐसे में तस्कर अब सड़क मार्ग से शराब की खेप बिहार में पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। बक्सर जिले में वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट के अलावा चौसा स्थित कर्मनाशा पुल और देवल पुल के रास्ते भी वाहनों की जांच बढ़ाई गई है। इसके बावजूद तस्कर अलग-अलग तरीके अपनाकर शराब को बिहार में प्रवेश कराने की कोशिश कर रहे हैं। वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एक बार फिर शराब तस्करों के दुस्साहस का मामला सामने आया है।

